स्पोर्ट्स
LSG vs MI Weather Report: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ और मुंबई का मैच खेला जाएगा, यहां मौसम का हाल जान सकते हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला खेला जाएगा, जो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने 3-3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 1-1 मैच दोनों ही टीमें जीते हैं. अंक तालिका में मुंबई की टीम 5वें स्थान पर हैं और लखनऊ की टीम छठे स्थान पर हैं. लेकिन अब फैंस के दिलों में डर है कि लखनऊ में मैच के दौरान बारिश विलेन न बन सकें. आइए जानते हैं कि लखनऊ और मुंबई मैच के दौरान लखनऊ में मौसम का हाल कैसा रहेगा.
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल को लखनऊ में मुकाबला खेला जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, मैच के दौरान बारिश का कोई खतरा नहीं है और पूरा मौसम साफ रहने की उम्मीद है. ह्यूमिडिटी का स्तर 38 प्रतिशत के आस-पास रहेगा. वहीं तापमान 37 डिग्री कर रहने की उम्मीद है. मैच के दौराम लखनऊ में मैच के दौरान 16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हंवा चल सकती है.
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 14 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 7 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. वहीं 6 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को 6 मैचों में जीत मिली है. इस मैदान पर कोलकाता (केकेआर) ने सबसे बड़ा 235 रनों का स्कोर खड़ कर दिया था. इससे पहले और न इसके बाद इतना बड़ा स्कोर इस पिच पर बना है. इस मैदान पर अभी तक 200 से अधिक ज्यादा रनों का लक्ष्य चेज नहीं हुआ है.
ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुध बडोनी, आवेश खान, आकाश दीप, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, मोहसिन खान और रवि बिश्नोई.
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, रयान रिकलटन, श्रीजीत कृष्णन, बेवन जैकब्स, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, विल जैक, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, सत्यनारायण पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुबीब-उर-रहमान और जसप्रीत बुमराह.
यह भी पढ़ें- लखनऊ में होगी LSG vs MI की भिड़ंत, जानें इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.