Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

GGT vs INDCAP: क्रिस गेल और गौतम गंभीर इस मैदान पर होंगे आमने-सामने, जानें पिच का हाल

GGT vs INDCAP: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का एलिमिनेटर राउंड गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेला जाएगा.

GGT vs INDCAP: क्रिस गेल और गौतम गंभीर इस मैदान पर होंगे आमने-सामने, जानें पिच का हाल

ggt vs indcap pitch report gujarat giants vs india capitals pitch analysis llc 2023 legends league cricket
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 अपने अंत को आ गया है. इसी एलीमिनेटर राउंड आज यानी 6 दिसंबर को गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैदान पर पूर्व भारतीय गौतम गंभीर और पूर्व वेस्टइंडीजी क्रिस गेल एक बार फिर आमने-सामने होने वाले हैं. इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि इस मैदान की पिच कैसी है और यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसे फायदा मिलेगा. 

यह भी पढ़ें- 40 साल के इस खिलाड़ी ने 53 गेंद में ठोका शतक, रैना की टीम लीजेंड्स लीग क्रिकेट के फाइनल में पहुंची

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 में इंडिया कैपिटल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम ने अपने 5 मैचों में तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि टीम को एक मैच गवाना पड़ा है. हालांकि एक मुकाबला बारिश की चपेट में भी आया है. अंक तालिका में टीम चौथे स्थान पर हैं. वहीं गुजरात जायंट्स की बात करें तो, टीम ने भी अपने 5 मैचों में 3 में जीत और 1 में हार का सामना किया है. टीम का एक मुकाबला बरिश के कारण रद्द हो गया है. टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है. 

सूरत पिच रिपोर्ट

सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम की पिच की बात करें तो, ये पिच बल्लेबाजों को अनुकूल मानी जाती है. यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है. यहां एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला भी देखने को मिल सकता है. क्वालीफाई 1 में ऐसा देखा भी गया है. अर्बनराइडर्स हैदराबाद ने मणिपाल टाइगर्स के खिलाफ 253 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया था. मणिपाल ने भी दूसरी पारी में 180 के करीब रन बना दिए थे. इसी वजह ये एलिमिनेटर राउंड में भी चौकों-छक्कों की बारिश हो सकती है. यहां स्पिनर्स मिडिल ऑर्डर में अहम भुमिका निभा सकते हैं. 

सूरत वेदर रिपोर्ट

सूरत में गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के दिन यानी बुधवार को बादल साफ रहने की उम्मीद है. फैंस इस मैच का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं. यहां का तापमान 22 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इस मैच में बारिश अपनी खलल नहीं डाल पाएगी, जिससे फैंस इस मैच को पूरा देख सकते हैं और मजा उठा सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement