Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

GGT vs INDCAP: गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला, जानें कहां देख सकेंगे लाइव

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का एलिमिनेटर राउंड गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच आज यानी 6 दिसंबर को खेला जाएगा.

GGT vs INDCAP: गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला, जानें कहां देख सकेंगे लाइव

llc 2023 ggt vs indcap live streaming where to watch gujarat giants vs india capitals live telecast 
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच आज यानी 6 दिसंबर को शाम 6.30 बजे सूरत में खेला जाएगा. जहां गौतम गंभीर और क्रिस गेल एक दूसरे से भिड़ते हुए दिखाई देंगे. एलएलसी 2023 अपने अंत का आ गया है. इसका फाइनल मुकाबला 9 दिसंबर को खेला जाना है. आइए जानते हैं कि एलएलसी 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले को लाइव कहां देख सकते हैं और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी. 

यह भी पढ़ें- GGT vs INDCAP: क्रिस गेल और गौतम गंभीर इस मैदान पर होंगे आमने-सामने, जानें पिच का हाल

कब खेला जाएगा GGT vs INDCAP का एलिमिनेटर टी20 मुकाबला?

गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला आज यानी 6 दिसंबर को 6.30 बजे खेला जाएगा. 

कहां खेला जाएगा GGT vs INDCAP का एलिमिनेटर टी20 मुकाबला?

गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम  में खेला जाएगा. 

टीवी पर कहां देखा जाएगा  GGT vs INDCAP एलिमिनेटर  मुकाबला?

गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. 

कहां होगी GGT vs INDCAP एलिमिनेटर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल एप डिज्नी प्लस हॉटस्टार और फैनकोड़ एप पर भी देख सकते हैं. 

इंडिया कैपिटल्स की टीम

रिकार्डो पॉवेल, गौतम गंभीर (कप्तान), भरत चिपली, किर्क एडवर्ड्स, केविन पीटरसन, बेन डंक (विकेटकीपर), इसुरु उदाना, एशले नर्स, रस्टी थेरॉन, केपी अपन्ना, प्रवीण तांबे, हामिश बेनेट, दिलहारा फर्नांडो, हाशिम अमला, मुनाफ पटेल , मोर्ने वान विक, यशपाल सिंह, ज्ञानेश्वर राव, ईश्वर पांडे और फिदेल एडवर्ड्स.

गुजरात जायंट्स की टीम

केविन ओ ब्रायन (कप्तान), ध्रुव रावल (विकेटकीपर), अभिषेक झुनझुनवाला, रिचर्ड लेवी, चिराग खुराना, सीकुगे प्रसन्ना, एल्टन चिगुंबुरा, ट्रेंट जॉनस्टन, एस श्रीसंत, सरबजीत लड्डा, ईश्वर चौधरी, मोंटी पनेसर, क्रिस गेल, जैक्स कैलिस, रायड एमरिट, सुलेमान बेन, रजत भाटिया, बेन लॉफलिन, अभिमन्यु मिथुन, दिशांत याग्निक और पार्थिव पटेल.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement