Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

MNT vs GG LIVE Score: आज होगी सहवाग और हरभजन की भिड़ंत, यहां देखें सकेंगे Live Match

Manipal Tigers vs Gujarat Giants LIVE Score: अगर देखना चाहते हैं सहवाग और भज्जी की टक्कर लाइव तो करना होगा ये काम.

MNT vs GG LIVE Score: आज होगी सहवाग और हरभजन की भिड़ंत, यहां देखें सकेंगे Live Match

सहवाग बनाम हरभजन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में आज एक और बेहतरीन मुकाबला होना है. जिसमें मुल्तान के सुल्तान विरेंद्र सहवाग की टीम गुजरात जायंट्स टर्बनेटर हरभजन सिंह की टीम मणिपाल टाईगर्स से भिड़ती दिखेगी. आज का मैच कई मामलों में मजेदार होने वाला है, क्योंकि दोनों ही टीमों में धाकड़ खिलाड़ी हैं. मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होने वाला है और लखनऊ स्टेडियम में ये खेला जाएगा. अगर आप भी मैच देखने चाहते हैं तो जान लीजिए कहां होगी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग...

Gujarat Giants vs Manipal Tigers match live देखने के लिए आपके पास स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का पैक होना चाहिए. इसका मतलब ये है कि टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर मैच देख सकते हैं. इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं तो वो आप Disney+Hotstar ऐप पर देख सकते हैं. साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड पर भी उपलब्ध रहेगी. बता दें कि 20 दिनों तक चलने वाली इस लीग में सभी टीमों को 6-6 मैच खेलने हैं. इसके बाद एक क्वालीफायर मैच और एक एलिमिनेटर खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. 

Sunil Chettri video: गवर्नर ने सुनील छेत्री को ऐसे किया साइड, वीडियो देख फैंस बोले- शर्मनाक

मणिपाल टाइगर्स: हरभजन सिंह (कप्तान), ब्रेट ली, मुथैया मुरलीधरन, फिल मस्टर्ड (विकेटकीपर), मोहम्मद कैफ, रयान साइडबॉटम, लांस क्लूजनर, दिमित्री मस्कारेनहास, रोमेश कालुविथ्राना (विकेटकीपर), डैरेन सैमी, कोरी एंडरसन, इमरान ताहिर, रितिंदर सोढ़ी, परविंदर अवाना, वीआरवी सिंह.

इस खिलाड़ी ने Dhoni और Kohli को क्यों बताया मॉन्स्टर, लोगों से की ये बड़ी अपील

गुजरात जायंट्स: वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), क्रिस गेल, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), अजंता मेंडिस, मनविंदर बिस्ला (विकेटकीपर), लेंडल सिमंस, मिशेल मैक्लेनाघन, स्टुअर्ट बिन्नी, केविन ओ ब्रायन, डेनियल विटोरी, अशोक डिंडा , जोगिंदर शर्मा, ग्रीम स्वान, रिचर्ड लेवी, क्रिस ट्रेमलेट, एल्टन चिगुंबुरा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement