Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Latest ICC Rankigs: रोहित शर्मा ने मचाया तहलका, बाबर आजम से जल्द छीनेंगे नंबर-1 का ताज

ICC Rankings: आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिग में हिटमैन ने लगाई लंबी छलांग, शुभमन गिल को नुकसान

Latest ICC Rankigs: रोहित शर्मा ने मचाया तहलका, बाबर आजम से जल्द छीनेंगे नंबर-1 का ताज

Rohit Sharma ODI Ranking

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईसीसी ने ताजा वनडे रैंकिंग (ICC ODI Ranking) जारी कर दी है. वर्ल्डकप 2023 (World Cup 2023) में तूफानी बल्लेबाजी कर रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हालिया रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है. वह पांच स्थान की छलांग के साथ नंबर-6 पर पहुंच गए हैं. इससे पहले रोहित 684 रेंटिंग प्वाइंट के साथ 11वें नंबर पर थे. अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ तोबड़तोड़ पारियों से हिटमैन के रेटिंग प्वाइंट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. हालिया रैकिंग में रोहित को 35 रेटिंग प्वाइंट का फायदा मिला और वह 719 प्वाइंट के साथ नंबर-6 पर पहुंच गए हैं. वहीं नंबर-1 पर मौजूद बाबर आजम को एक रेटिंग प्वाइंट का फायदा मिला है. वह 836 रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर वन बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: भारतीय फैंस से नाराज हुआ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी से कर दी शिकायत

शुभमन गिल और बाबर आजम के बीच अंतर बढ़ा

बाबर और शुभमन गिल के बीच पिछले हफ्ते सिर्फ 5 रेटिंग अंको का फासला था, लेकिन हालिया रैंकिग में यह बढ़ गया है. पिछले हफ्ते बाबर के 835 रेटिंग प्वाइंट थे, तो वहीं गिल के 830 थे. पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में गिल 16 रन ही बना सके थे. इसका उन्हें ताजा रैकिंग में 12 रेटिंग प्वाइंट का नुकसान हुआ है. बाबर और गिल के बीच 18 रेटिंग प्वाइंट का अंतर हो गया है, जो पिछले हफ्ते सिर्फ 5 रेटिंग प्वाइंट का था.

विराट कोहली को भी नुकसान

हालिया वनडे रैकिंग में विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ है. वह चार रेटिंग प्वाइंट के नुकसान से 8वें नंबर पर खिसक गए हैं. इससे पहले कोहली 715 रेटिंग प्वाइंट के साथ सातवें नंबर पर थे. 

खिलाड़ियों के रैकिंग में हुई हलचल

नंबर 8 पर उनके और डेविड मलान के बराबर 711 रेटिंग प्वाइंट हैं. क्विंटन डिकॉक ने हमवतन रासी वान दर दुसें को एक स्थान पीछे धकेलकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है. वान दर दुसें लंबे समय से तीसरे स्थान पर बने हुए थे.

रोहित फॉर्म को बरकरार रखते हैं तो बन जाएंगे वनडे के सरताज

हिटमैन रोहित ने वर्ल्डकप में गजब की फॉर्म दिखाई है. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी शतक ठोकने के बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों को खूब कूटा. इससे उनको आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त फायाद हुआ. वह जारी वर्ल्डकप के तीन मैचों में 217 रन बना चुके हैं. इस दौरान रोहित की औसत 72.33 रही है. अब तक उनके बल्ले से आए 15 छक्के बताते हैं कि वह किस कदर के फॉर्म में हैं. वर्ल्डकप की समाप्ति तक वह इसी फॉर्म को बरकार रखते हैं तो जरूर नंबर-1 बन सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement