Advertisement

KL Rahul Surgery: केएल राहुल ने सर्जरी के बाद फैंस को दी खुशखबरी, गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने लुटाया प्यार

KL Rahul-Athiya Shetty Post: केएल राहुल ग्रोइन इंजरी के बाद अब रिकवर कर रहे हैं. जर्मनी में उनकी सर्जरी हुई है और उन्होंने फैंस के साथ अपने ठीक होने की जानकारी शेयर की है. राहुल के इस पोस्ट पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने भी प्यार लुटाया है. फैंस राहुल के पूरी तरह से ठीक होकर मैदान में लौटने का इंतजार कर रहे हैं. 

KL Rahul Surgery: केएल राहुल ने सर्जरी के बाद फैंस को दी खुशखबरी, गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने लुटाया प्यार

केएल राहुल और अथिया कई बार स्पॉट हुए हैं साथ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इस वक्त चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हैं. साउथ अफ्रीका सीरीज से ठीक पहले राहुल चोटिल हो गए थे. फिलहाल जर्मनी में उनकी सफल सर्जरी हो चुकी है और उन्होंने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने अपने ठीक होने की जानकारी शेयर करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया है. उनके इस पोस्ट पर गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने प्यार लुटाया है.

Instagram पर शेयर की तस्वीर 
केएल राहुल ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर सर्जरी के बाद की तस्वीर शेयर की थी. अथिया ने उस पर कॉमेंट किया है और हार्ट इमोजी के साथ उसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर भी किया है. फैंस को दोनों के बीच का यह प्यार काफी पसंद आ रहा है.

अथिया की इंस्टाग्राम स्टोरी

फोटो में केएल राहुल को बेड पर बैठे हुए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने सबका धन्यवाद करते हुए पोस्ट में लिखा कि हैलो, आप सबको बताना चाहता हूं कि जर्मनी में हूं और मेरी सर्जरी सफल रही है. मैं धीरे-धीरे ठीक हो रहा हूं. मैंने ठीक होने के लिए रिकवरी भी शुरू कर दी है. आपके मैसेज के लिए धन्यवाद. जल्द ही मिलते हैं. उनके पोस्ट पर हार्दिक पंड्या समेत कई अन्य क्रिकेटरों ने भी कमेंट किया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

अथिया और राहुल की शादी की आई थी न्यूज 
कुछ महीने पहले केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियों की भी खबरें आई थीं. बता दें कि अब तक दोनों में से किसी ने आधिकारिक तौर पर अपना रिश्ता कबूल नहीं किया है लेकिन एक-दूसरे के लिए दोस्ती और प्यार का खुलकर इजहार करते हैं. केएल राहुल को अक्सर मुंबई में अथिया शेट्टी और उनके परिवार के साथ स्पॉट किया जाता है. 

सुनील शेट्टी के बेटे और अथिया के भाई अहान की पहली बॉलीवुड फिल्म रिलीज से पहले भी राहुल ने उन्हें विश किया था और उनकी तस्वीर शेयर करते हुए ऑल द बेस्ट कहा था.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG Test: रोहित शर्मा आखिरी टेस्ट खेलेंगे या नहीं, कोच राहुल द्रविड़ ने दे दिया जवाब  

यह भी पढ़ें: T20 की रैंकिंग में पाकिस्तानी कैप्टन बाबर आजम का नया रिकॉर्ड, विराट कोहली को पीछे छोड़ा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement