Advertisement

KL Rahul Athiya Shetty Photos: अथिया के साथ न्यू ईयर पार्टी की फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुए केएल राहुल, फैंस ने लगाई क्लास

KL Rahul Gets Badly Trolled: केएल राहुल फिलहाल दुबई में अथिया शेट्टी के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रहे हैं. फैंस ने उन्हें इस पर जमकर ट्रोल कर दिया है.

KL Rahul Athiya Shetty Photos: अथिया के साथ न्यू ईयर पार्टी की फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुए केएल राहुल, फैंस ने लगाई क्लास

KL Rahul Athiya Shetty Photo

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केएल राहुल (KL Rahul) का फॉर्म पिछले कुछ वक्त से अच्छा नहीं चल रहा है. श्रीलंका के साथ सीरीज के लिए उन्हें आराम दिया गया है. फिलहाल वह दुबई में गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. उनकी पार्टी करने की तस्वीरें सामने आने पर फैंस उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं. कुछ यूजर्स ने तो उन्हें रिटायर होकर फुल टाइम पार्टी करने की सलाह दे दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल दुबई में शादी की शॉपिंग के लिए पहुंचा है और दोनों की शादी भी जल्द हो सकती है.

KL Rahul Athiya Shetty Party Pics
सोशल मीडिया पर जैसे ही केएल राहुल और अथिया की तस्वीरें सामने आईं फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. किसी ने रिटायर होने की सलाह दी तो किसी ने उन्हें एडवांस में शादी की बधाई दी है. 

यह भी पढ़ें: नए साल के पहले दिन कोई पहुंचा मंदिर तो किसी ने मलदीव्स में की पार्टी, देखें रोहित-विराट का सेलिब्रेशन  

इस फैन ने शादी के लिए पूरे साल के लिए ही छुट्टी पर चले जाने की सलाह दी है. दरअसल मीडिया में खबरें हैं कि राहुल ने जनवरी में निजी कारणों से छुट्टी की अर्जी बोर्ड को दी थी. 

इनका कमेंट भी कुछ कम मजेदार नहीं है

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव रहे साल 2022 के टॉपर, विराट-रोहित का भी हाल जान लें 

इसी साल हो सकती है अथिया और राहुल की शादी 
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसी साल कपल शादी करने वाला है. अथिया के पापा और एक्टर सुनील शेट्टी ने बेटी की ग्रैंड शादी के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. राहुल बेंगलुरु के रहने वाले हैं और बताया जा रहा है कि सुनील शेट्टी के फार्महाउस से दोनों की शादी होगी. कहा तो यह तक जा रहा है कि दोनों ने शादी की शॉपिंग भी शुरू कर दी है. अथिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान भी राहुल को सपोर्ट करने के लिए पहुंची थीं. दोनों को ऑस्ट्रेलिया में साथ में शॉपिंग करते  स्पॉट किया गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement