स्पोर्ट्स
KKR vs SRH: केकेआर के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के जीशान अंसारी ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया है और काफी किफायती गेंदबाजी की है.
सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार स्पिनर जीशान खान ने आईपीएल 2025 के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ काफी किफायती गेंदबाजी की है और साथ ही एक विकेट भी लिया है. इससे पहले ही यानी आईपीएल 2025 में ही डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 3 विकेट लेकर महफिल अपने नाम कर ली थी. वहीं केकेआर के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि उनका क्रिकेट की दुनिया में आने का सफर कैसा रहा है और उनके आंकड़े कैसे हैं.
उत्तर प्रदेश के रहने वाले जीशान अंसारी काफी चर्चा में हैं. जीशान ने आईपीएल से पहले यूपी टी20 2024 लीग में काफी दमदार प्रदर्शन किया है. जीशान ने ऋषभ पंत के साथ अंडर-19 क्रिकेट भी खेला हुआ है. जीशान ने आईपीएल में भी डेब्यू कर लिया है और सिर्फ दूसरे मैच में ही महफिल लूट लिया है. उन्होंने यूपी टी20 के 12 मैचों में 13.25 की औसत और 7.60 की इकॉनमी से 24 विकेट चटकाए थे. खास बात ये रही थी कि जीशान के अलावा उस लीग में किसी भी गेंदबाज ने 20 विकेट नहीं लिए थे. जीशान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए 5 मैचों में 17 विकेट लिए थे.
आपको बता दें कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में जीशान अंसारी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 40 लाख रुपये में खरीदा था. हालांकि जीशान ने अपने प्रदर्शन से अब तक टीम का पैसा वसूल दिया है. हालांकि टीम को अब उनसे पूरे सीजन इसी तरह के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
आईपीएल डेब्यू पर तीन विकेट लेने वाले स्पिनर
3/23 - मयंक मारकंडे बनाम सीएसके, मुंबई, 2018
3/30 - सुयश शर्मा बनाम आरसीबी, कोलकाता, 2023
3/32 - विग्नेश पुथुर बनाम सीएसके, चेन्नई, 2025
3/42 - जीशान अंसारी बनाम डीसी, विजाग, 2025
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.