स्पोर्ट्स
KKR vs SRH Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से हरा दिया है. एसआरएच की टीम की ये आईपीएल की सबसे बड़ी हार भी है.
आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से करारी शिकस्त दी है. केकेआर ने पहले खेलते हुए 200 रन बनाए थे, जिसके जवाब में एसआरएच 120 रनों पर ऑलआउट हो गई. केकेआर की ओर से पहले विस्फोटक बल्लेबाजी हुई और फिर कमान की गेंदबाजी की. बल्लेबाजी में वेंकटेश अय्यर, रघुवंशी और रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ बैटिंग की. वहीं गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती ने दमदार गेंदबाजी की है.
कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रनों का लक्ष्य दिया था. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच की टीम 16.4 ओवरों में 120 रनों पर ढेर हो गई और 80 रनों से मुकाबला गंवा दिया. केकेआर के खिलाफ आईपीएल में हैदराबाद ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज किया है. हैदराबाद की ये इतिहास में सबसे बड़ी हार है.
एसआरएच के लिए हेनरिक क्लासेन ने 33, कामिंदु मेंडिस 27, नीतीश रेड्डी 17 और पैट कमिंस 14 रन बना सके. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रन भी नहीं बना सका. टीम ने पारी की शुरुआती 3 ओवर के अंदर ही अपने 3 विकेट गंवा दिया थे और उसके बाद 100 रनों के भीतर 5 विकेट गंवा दिया था.
केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए हैं. इसके अलावा हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन 1 विकेट और आंद्रे रसेल ने 2 विकेट झटके. वहीं हैदराबाद के लिए मोहम्मद शमी, पैट कमिंस, जीशान अंसारी, हर्षल पटेल और कामिंदु मेंडिस ने 1-1 विकेट लिया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए हैं. टीम के लिए वेंकटेश अय्यर ने 29 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 60 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इसके अलावा रघुवंशी 32 गेंदों में 50 रन बनाए. वहीं रिंकू सिंह ने 17 गेंदों में नाबाद 32 रनों की पारी खेली. इसके अलावा क्विंटन डिकॉक 1, सुनील नरेन 7 और आंद्रे रसेल 1 रन बना सके.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.