Advertisement

KKR vs GT Pitch Report: कोलकाता की पिच का बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा साथ, जानिए ईडन गार्डन्स के सभी रिकॉर्ड और कैसा रहेगा मौसम

KKR vs GT Pitch Report: आज कोलकाता जो प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के प्रायस कर रही है, वहीं गुजरात जो पहले स्थान पर है दोनों के बीच टक्कर होने जा रही हैं. आइए जानते है कि कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम और पिच रिपोर्ट

Latest News
KKR vs GT Pitch Report: कोलकाता की पिच का बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा साथ, जानिए ईडन गार्डन्स के सभी रिकॉर्ड और कैसा रहेगा मौसम

kkr vs gt pitch report

Add DNA as a Preferred Source

KKR vs GT Pitch Report: IPL 2025 में इस हफ्ते सारे एक से बढ़कर जबरदस्त मैच देखने को मिलेंगे. IPL 2025 के 39वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की गुजरात टाइटन्स कोलकाता में भिडंत होगी. कोलकाता अभी तक अपने घर पर 3 मुकाबले खेल चुकी ये 4 मुकाबला होने जा रहा हैं. पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जब वह 112 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 95 रन पर ऑल आउट हो गई थी. इस बार टीम हर हालत में ये मैच जीतने का प्रयास करेंगी. 

कोलकाता के लिए ये मैच बहुत जरूरी
दूसरी तरफ पहले पायदान पर बैठी गुजरात भी अपने बल्लेबाजों से आशा करेंगी कि वह संयम से काम लें और विकटों को बचाकर खेलें. KKR की टीम ने अब तक सात मैचों में 6 अंक हासिल किए हैं. टीम को प्लेऑफ में बने रहने के लिए ये मैच जीतना बहुत जरूरी हो जाता हैं. ईडन गार्डन्स का ग्राउंड बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. यहां रन्स बनते हैं. हालांकि, कोलकाता की पिच से तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों को मदद मिलने की संभावना है.

क्या है रिकॉर्ड और कैसा रहेगा मौसम
इस सीजन की बात करें तो अभी तक यहां पर तीन मैच खेले गए हैं. जिनमें दो मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. तो वहीं 1 मैच चेस करने वाली टीम ने अपने नाम किया है. ईडन गार्डन्स में कुल 96 IPL मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 40 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 56 मैच जीते हैं. आज मैच के दौरान बादल एकदम साफ रहेंगे. AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच शुरू होने के समय तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि मुकाबले के खत्म होते-होते यह घटकर लगभग 30 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा. 

कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिथ सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और चेतन सकरिया

गुजरात टाइटंस स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्जी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़ और करीम जनत
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement