स्पोर्ट्स
Kho Kho World Cup 2025: खो खो वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने एकतरफा अंदाज में नेपाल 78-40 पॉइंट्स से हरा दिया और चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया.
खो खो वर्ल्ड कप 2025 (Kho Kho World Cup 2025) में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है. फाइनल मुकाबले में नेपाल को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई है. टीम इंडिया ने करारी शिकस्त देते हुए नेपाल को 78-40 पॉइंट्स से रौंद दिया. इससे पहले भारत ने शनिवार को सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 66-16 से हराया था.
टीम इंडिया शुरुआत से ही नेपाल पर हावी रही. देश की बेटियों ने नेपाल के डिफेंडरों के सामने शानदार प्रदर्शन किया. नेपाल ने टॉस जीतकर पहले डिफेंड करने का फैसला लिया, लेकिन यह फैसला उसके लिए गलत साबित हुआ.
भारत ने पहले टर्न में ही नेपाल के खिलाफ 34 पॉइंट हासिल कर लिए. इस मुकाबले में नेपाली के अटैकर एक भी ड्रीम रन हासिल नहीं कर सके. वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नेपाल के 6 बैच को आउट कर तलहलका मचा दिया.
यह भी पढ़ें- शाकिब अल हसन के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारेंट, जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि नेपाल की महिलाओं ने सेमीफाइनल मुकाबले में युगांडा को 89-18 से हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था.
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.