Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

रस्सी से बांध कर खेला क्रिकेट बॉल...रणजी में कश्मीर की दहाड़, मुंबई-बड़ौदा को हराकर पहुंची क्वार्टर फाइनल

कश्मीर के युवाओं ने पहाड़ी इलाके में क्रिकेट खेलते हुए एक अनोखा जुगाड़ निकाला, उन्होंने गेंद में हल्की रस्सी बांधी, जिससे वह खाई में गिरने से बच जाती है। सोहिल नसीर और उनके दोस्तों की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

Latest News
रस्सी से बांध कर खेला क्रिकेट बॉल...रणजी में कश्मीर की दहाड़,  मुंबई-बड़ौदा को हराकर पहुंची क्वार्टर फाइनल

Kashmir Boys Playing Cricket

Add DNA as a Preferred Source

भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है. यह जुनून न सिर्फ स्टेडियमों में दिखाई देता है, बल्कि देश के कोने-कोने में, गलियों, मैदानों और यहां तक कि पहाड़ों की चोटियों पर भी नजर आता है. कश्मीर के कुछ युवाओं ने तो इस खेल को खेलने के लिए ऐसा तरीका अपनाया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

गहरी खाई के किनारे क्रिकेट का जुनून

कश्मीर के सोहिल नसीर और उनके दोस्त ऊंचे पहाड़ों की चोटी पर क्रिकेट खेलते हैं. लेकिन ऐसी जगहों पर खेलना आसान नहीं होता, खासकर जब सामने गहरी खाई हो और गेंद गिरने का डर बना रहता हो. ऐसे में इन लड़कों ने एक अनोखा तरीका अपनाया. उन्होंने गेंद में हल्की रस्सी बांध दी और रस्सी का दूसरा सिरा एक पत्थर से जोड़ दिया. इससे जब भी कोई बड़ा शॉट लगता, गेंद खाई में नहीं गिरती बल्कि रस्सी के सहारे वापस आ जाती.

वायरल हुआ ‘हिल क्रिकेट’

सोहिल नसीर इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं और अपनी क्रिकेट वीडियो नियमित रूप से शेयर करते हैं. उनके 12,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनके कुछ वीडियोज़ ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा है. यह ‘हिल क्रिकेट’ सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर खेल की समझ और नवाचार का बेहतरीन उदाहरण है.

रणजी ट्रॉफी में चमका जम्मू-कश्मीर

2024-25 की रणजी ट्रॉफी में भी जम्मू-कश्मीर की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने मुंबई और बड़ौदा जैसी बड़ी टीमों को हराकर सबको चौंका दिया. टीम पांच साल बाद रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंची और 55 सालों में यह केवल तीसरी बार था जब उन्होंने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया. हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें केरल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के इस संघर्षपूर्ण प्रदर्शन ने सबका दिल जीत लिया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement