स्पोर्ट्स
SA20 2025: केन विलियमसन ने एसए20 2025 में एक शानदार छक्का लगाया है, जिसके बाद एक फैन ने कैच लेकर 90 लाख रुपये में जीत लिए हैं.
साउथ अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग एसए20 2025 खेली जा रही है. इस लीग में न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन भी खेलते हुए नजर आए हैं. विलियमसन डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे हैं. टूर्नामेंट के दूसरे ही मैच में कीवी बल्लेबाज ने एक शानदार छक्का लगाया है, जिसके बाद महफिल लूट ली है. केन का ये छक्का भी इसलिए खास है, क्योंकि उनके इस छक्के से एक फैन ने 90 लाख रुपये भी जीत लिए हैं.
एसए20 2025 में दूसरा मुकाबला डरबन सुपर जायंट्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मैच में डरबन ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए थे. इस दौरान टीम के लिए केन विलियमसन ने 40 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रनों की पारी खेली.
विलियमसन के छक्के से फैन ने जीते 90 लाख
केन विलियमसन ने मैच के दौरान लेग साइड पर एक शानदार छक्का लगाया. वहीं स्टैंड पर खड़े एक फैन ने एक हाथ से उनका कैच पकड़ लिया. हालांकि एसए20 में एक हाथ से कैच लेने वाले फैन को 2 मिलियन रैंड का इनाम रखा गया है. इसी वजह से विलियमसन का कैच लेने वाले फैन को भारतीय रुपये अनुसार 90 लाख रुपये मिलेंगे.
You’ll want to stick around to the end for this one… 👀
We’ve got another @Betway_za Catch 2 Million WINNER! 💰🎉#BetwaySA20 #DSGvPC #WelcomeToIncredible pic.twitter.com/hDYH4HKYVs— Betway SA20 (@SA20_League) January 10, 2025
आपको बता दें कि डरबन ने कैपिटल्स को महज 2 रन स हरा दिया. एसए20 2025 में दोनों ही टीमों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है. लेकिन अंत में डरबन ने जीत दर्ज कर ली. प्रिटोरिया कैपिटल्स 210 रनों की पीछा करते हुए 207 रन बना सकी.
यह भी पढ़ें- Virat Kohli नहीं होंगे RCB के कप्तान? IPL 2025 से पहले हेड कोच ने बताई सच्चाई
खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.