Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

SL vs NZ: श्रीलंका के 25 साल के खिलाड़ी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 147 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Kamidu Mendis World Record: श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने इतिहास रच दिया है. वह डेब्यू के बाद लगातार आठ टेस्ट मैचों में फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

Latest News
SL vs NZ: श्रीलंका के 25 साल के खिलाड़ी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 147 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

कामिंदु मेंडिस.

Add DNA as a Preferred Source

श्रीलंका के ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अमर हो गए हैं. महज 25 साल की उम्र में ही इस खिलाड़ी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वह डेब्यू के बाद लगातार आठ टेस्ट मैचों में पचास से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. कामिंदु मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने पाकिस्तान के सऊद शकील का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने डेब्यू के बाद लगातार 7 टेस्ट में फिफ्टी प्लस स्कोर किए थे.


ये भी पढ़ें: 'RCB ने कप्तान बनाने से किया इनकार,' Rishabh Pant बोले - सुधर जाओ! 


कामिंदु मेंडिस ने 2022 में गॉल में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 61 रन की पारी खेली थी. इसके बाद उन्हें टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला. इस साल मार्च में उनकी वापसी हुई और उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट टेस्ट की दोनों पारियों में शतक ठोक दिए. चटगांव टेस्ट में उन्होंने नाबाद 92 रन की पारी खेली. अपने चौथे टेस्ट में कामिंदु ने सेंचुरी ठोकी और फिर पांचवें में फिफ्टी लगाया. छठे टेस्ट में उनके बल्ले से अर्धशतक निकला. न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने 114 रन बनाए थे और अब लगातार आठवें मैच में फिफ्टी प्लस स्कोर करते हुए उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

गॉल टेस्ट में श्रीलंका की स्थिति मजबूत

दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका ने 63 रन से अपने नाम किया था. दूसरे टेस्ट में उन्होंने पहले दिन की समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 306 रन बना लिए हैं. एंजेलो मैथ्यूज 78 और कामिंदु मेंडिस 51 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 85 रन की अटूट साझेदारी हो गई है. इससे पहले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश चांदीमल ने 116 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. वहीं पूर्व कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 46 रन बनाकर रन आउट हुए. न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान टिम साउदी और पार्ट टाइम स्पिनर ग्लेन फिलिप्स ने एक-एक विकेट लिए.


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement