Advertisement

AUS vs SL: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने डेब्यू टेस्ट में जड़ा रिकॉर्ड शतक, पर शिखर धवन को नहीं छोड़ पाए पीछे

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जिसमें ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जोश इंगलिस ने धमाकेदार शतक जड़ा है. मगर वो शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए.

Latest News
AUS vs SL: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने डेब्यू टेस्ट में जड़ा रिकॉर्ड शतक, पर शिखर धवन को नहीं छोड़ पाए पीछे
Add DNA as a Preferred Source

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. जिसका पहला मैच गॉल में खेला जा लहा है. पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस ने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ दिया है. 


उन्होंने सिर्फ 90 गेंदों पर धमाकेदार शतकीय पारी खेली. जोश इंगलिस ने अपनी पारी में 10 चौके और 1 छक्के लगाए. अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले वो ऑस्ट्रेलिया के 21वें खिलाड़ी बन गए. 

नहीं तोड़ पाए बड़ा रिकॉर्ड 

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में जोश इंगलिस ने 94 गेंदों पर 102 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वो डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक बनाने की लिस्ट में शिखर धवन से पीछे रह गए. धवन ने अपने डेब्यू मैच में 85 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी थी. जोश इंगलिस डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. 

 

उनको बॉर्डर - गावस्कर सीरीज के दौरान भी टेस्ट टीम में जगह मिली थी. लेकिन वो सिर्फ मैदान पर फील्डिंग करते हुए ही नजर आए थे. वही श्रीलंका के खिलाफ मिले मौके को पंजाब के बल्लेबाज जोश इंगलिस  ने अच्छे तरीके से भुना लिया. 

माता - पिता के सामने जड़ी सेंचुरी

जोश इंगलिस ने जब श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा तो उस समय स्टैंड में उनके माता-पिता भी मौजूद थे. जोकि उनके लिए एक गर्व की बात होगी.  बेटे के शतक बनाने के बाद माता- पिता ने खड़े होकर ताली बजाई और उनका उत्साहवर्धन किया. 

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement