Advertisement

सिडनी टेस्ट में जसप्रीत बुमराह करेंगे भारतीय टीम की कप्तानी! रोहित शर्मा की जगह लेंगे शुभमन गिल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच में जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.

सिडनी टेस्ट में जसप्रीत बुमराह करेंगे भारतीय टीम की कप्तानी! रोहित शर्मा की जगह लेंगे शुभमन गिल
Add DNA as a Preferred Source

भारत और  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिडनी टेस्ट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. वही रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को टीम में शामिल किया जा सकता है. इस सीरीज में रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा है.

वही बतौर कप्तान भी रोहित का काफी बुरा समय चल रहा है. जिसकी वजह से गौतम गंभीर ने कड़ा फैसला लिया है. सिडनी टेस्ट से पहले  प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने को लेकर गंभीर से सवाल किया गया था. जिसमें उन्होंने सवाल का सही से जवाब ना देते हुए कहा था कि टॉस के टाइम टीम का ऐलान होगा. 

फिर मिलेगी बुमराह को कप्तानी 

बॉर्डर - गावस्कर सीरीज के पहले मैच में जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते हुए नजर आए थे. उस मैच के लिए रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं था. मगर अब रोहित के रहने के बाद भी बुमराह टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. लेकिन उनके पास कप्तानी का अनुभव ज्यादा नहीं है.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में पहली बार करते हुए बुमराह को हार मिली थी. मगर उन्होंने बतौर कप्तान दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर ली.  बॉर्डर - गावस्कर सीरीज में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि भारत सिडनी टेस्ट में जीत हासिल कर लेगी.  सिडनी टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते है. वही शुभमन गिल एक बार फिर 3 नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. 

सिडनी टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन : 

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement