Advertisement

जसप्रीत बुमराह ने सबको किया 'क्लीन बोल्ड', ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर जीतकर रचा इतिहास

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सर गारफील्ड सोबर्स पर अपना कब्जा कर लिया है. उनको आईसीसी ने मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुना है.

Latest News
जसप्रीत बुमराह ने सबको किया 'क्लीन बोल्ड', ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर जीतकर रचा इतिहास
Add DNA as a Preferred Source

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है. वो इस अवॉर्ड को जीतने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज है.

बुमराह ने पिछले साल कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने साल 2024 में 86 विकेट झटके थे. वही कल ही उन्होंने आईसीसी टेस्ट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता था. बुमराह ने जो रुट, ट्रेविस हेड और हैरी ब्रूक को पीछे छोड़कर ये अवॉर्ड जीता है. 

जो रुट और ट्रेविस हेड को छोड़ा पीछे

सर गारफील्ड सोबर्स अवॉर्ड की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर  इंग्लैंड के जो रुट,  हैरी ब्रूक और ट्रेविस हेड का नाम शामिल था. लेकिन जसप्रीत बुमराह ने इन सभी धाकड़ खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया. बुमराह इस खिताब को जीतने वाले भारत के पांचवे खिलाड़ी है. जबकि इंडिया के दूसरे गेंदबाज हैं. 

 

बुमराह से पहले भारत के लिए ये अवॉर्ड राहुल द्रविड़(2004), सचिन तेंदुलकर (2010), रविचंद्रन अश्विन (2016) और विराट कोहली ने (2017, 2018)  में ये खिताब जीत चुके हैं. 

साल 2024 में बुमराह का चला जादू

साल 2024 में भारत ने 17 साल के बाद टी20 विश्व कप का खिताब जीता. इस आईसीसी ट्रॉफी में जीतने में सबसे अहम भूमिका जसप्रीत बुमराह ने निभाई. बुमराह ने टी20 विश्व कप 2024 में 15 विकेट झटके.

वही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया. बुमराह ने पिछले साल 13 टेस्ट मैच खेले. जिसमें उन्होंने 71 विकेट अपने नाम किए और इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement