Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Jasprit Bumrah करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा

India vs England Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित होने की वजह से पहले मैच में नहीं खेलेंगे.

Jasprit Bumrah करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा

जसप्रीत बुमराह

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) करेंगे. फिलहाल वह भारतीय टेस्ट टीम (Indian Test Team) के उपकप्तान हैं. कोरोना संक्रमित होने की वजह से भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, टीम मीटिंग में जसप्रीत बुमराह को बताया गया है कि इस टेस्ट मैच में उन्हें भारतीय टीम की अगुवाई करनी है. बता दें कि यह मैच पिछले साल खेली गई टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच है.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का आखिरी और पांचवां मैच 1 जुलाई से बर्मिंगम में खेला जाना है. हाल ही में रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित हो गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, वह ठीक हैं लेकिन टीम इंडिया पहले मैच में उन्हें खिलाकर टीम के बाकी खिलाड़ियों को संक्रमित करने का खतरा नहीं लेना चाहती. इसी वजह से मयंक अग्रवाल को बुला लिया गया है वह टीम को जॉइन कर चुके हैं. कप्तानी के लिए जसप्रीत बुमराह को आगे किया गया है.

यह भी पढ़ें- Video: रोहित शर्मा की बेटी से पूछा, कहां हैं पापा? दिया इतना प्यारा जवाब कि फैंस लुटा रहे प्यार

टेस्ट के बाद तीन-तीन वनडे और T-20 मैच भी खेलेगा भारत
आपको बता दें कि इस सीरीज के चार मैच पहले ही खेले जा चुके हैं. कोरोना संक्रमण के चलते ही पिछले साल सितंबर में इस सीरीज के पांचवें मैच को रद्द कर दिया गया था. वही मैच अब बर्मिंगम में खेला जाना है. इस सीरीज में भारत 2-1 से आगे है. एक मैच ड्रॉ हो गया था. इस टेस्ट मैच के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 और तीन वनडे मैच भी खेले जाने हैं. 

यह भी पढ़ें- विराट कोहली को प्रपोज कर चुकी क्रिकेटर के साथ लंच पर गए सचिन तेंदुलकर के लाडले

आईपीएल में भी शानदार बल्लेबाजी करने वाले इन-फॉर्म सलामी बल्लेबाज केएल राहुल चोट के चलते पहले ही इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं. पिछले साल इस सीरीज के चार मैचों में रोहित शर्मा के बाद के एल राहुल ने ही भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे. रोहित शर्मा और के एल राहुल के टीम से बाहर रहने के चलते मयंक अग्रवाल और युवा शुभमन गिल ओपनिंग कर सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement