Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Jasprit Bumrah Son: जसप्रीत बुमराह बन गए पापा, संजना गणेशन ने बेटे को दिया जन्म

Jasprit Bumrah Son Name: तेज गेंदबाद जसप्रीत बुमराह अब पापा बन गए हैं. उनकी पत्नी संजना गणेशन ने एक बेटे को जन्म दिया है.

Jasprit Bumrah Son: जसप्रीत बुमराह बन गए पापा, संजना गणेशन ने बेटे को दिया जन्म

Jasprit Bumrah

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एशिया कप में टीम इंडिया को छोड़कर बीच में ही लौट आए. उनके लौटने की वजह बेहद खास है. जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है यानी बुमराह और संजना अब माता-पिता बन गए हैं. वापस लौटने की वजह से आज बुमराह भारत और नेपाल के मैच में नहीं खेलेंगे.

बुमराह ने अपने बेटे, पत्नी और हाथ की तस्वीर पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'हमारा छोटा सा परिवार अब बड़ा हो गया है और हमने जितनी भी कल्पना की थी अब हमारा दिल उससे भी ज्यादा भर गया है. आज सुबह हमने अपने बेटे अंगद जसप्रीत बुमराह का इस दुनिया में स्वागत किया. आज हम चांद पर हैं और हम अपने जीवन के इस नए अध्याय के साथ आने वाली हर किसी चीज के लिए और इंतजार नहीं कर सकते.'

यह भी पढ़ें- ईशान किशन या के एल राहुल में से कौन खेलेगा? टीवी पर भिड़ गए कैफ और गंभीर

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

आज का मैच नहीं खेल पाएंगे बुमराह
एशिया कप खेलने के लिए श्रीलंका गए जसप्रीत बुमराह रविवार रात को अचानक भारत लौट आए. लंबे समय बाद चोट से उबरकर लौटे बुमराह के बारे में पहले तो सबको लगा कि कहीं वह फिर से चोटिल तो नहीं हो गए लेकिन कुछ ही देर में पता चल गया कि वह निजी कारणों से लौटे हैं. अभी तक यही बताया गया है कि वह सिर्फ नेपाल के खिलाफ खेले जाने वाले आज के मैच को मिस करेंगे.

यह भी पढ़ें- IND vs NEP: कैसी रहेगी पिच? बैटिंग या बॉलिंग, किसमें है फायदा

लंबे समय बाद टीम में लौटे जसप्रीत बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ वापसी की थी और उस सीरीज में उन्हें टीम की कप्तानी का जिम्मा भी सौंपा गया था. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में बुमराह ने बल्लेबाजी का शानदार उदाहरण जरूर पेश किया लेकिन बारिश के चलते उन्हें बॉलिंग करने का मौका ही नहीं मिल पाया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement