Advertisement

Australian Open 2025: जैनिक सिनर ने लगातार दूसरा बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, फाइनल में एलेक्जेंडर को दी शिकस्त

Australian Open 2025: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के फाइनल मुकाबले में जैनिक सिनर ने एलेक्जेंडर को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया है.

Latest News
Australian Open 2025: जैनिक सिनर ने लगातार दूसरा बार जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, फाइनल में एलेक्जेंडर को दी शिकस्त

Australian Open 2025

Add DNA as a Preferred Source

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 का फाइनल मुकाबला जैनिक सिनर और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच खेला गया था. इस मैच में सिनर ने एलेक्जेंडर को करारी शिकस्त दी और लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है. हालांकि ऑस्ट्रेलियन ओपन के पिछले दो हफ्तों से सिनर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा था. लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए दमदार प्रदर्शन किया और खिताब जीतने में कामयाब रहे. 

जैनिक सिनर ने रचा इतिहास 

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 का टाइटल जीतने के बाद जैनिक सिनर ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, सिनर ने पिछली बार यानी ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 का टाइटल जीता था और अब 2025 में उसे डिफेंड कर लिया है. इसी के साथ सिनर ऐसा करने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा सिनर जिम कुरियर के बाद सबसे कम उम्र में लगातार दो बार खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. 

आपको बता दें कि फाइनल मुकाबले में सिनर ने सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (4), 6-3 अपने नाम किया. हालांकि दोनों के बीच फाइनल मुकाबला 2 घंटे और 42 मिनट तक खेला गया. सिनर ने 13 महीने में तीसरी बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है. सबसे पहले उन्होंने यूएस ओपन 2024 और ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 का टाइटल अपने नाम किया था. 

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा मैच? जानिए वेन्यू समेत पूरी जानकारी

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement