Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

ISSF World Cup: एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता चैन सिंह ने संजीव राजपूत के साथ जीता रजत पदक

पिछले साल विश्वकप में गोल्ड मेडल जीतने वाले संजीव राजपुत और एश्वर्य प्रताप सिंह के साथ 2014 एशियन गेम्स के कांस्य पदक चैन सिंह को कड़े मुक़ाबले में हार का सामना करना पड़ा.

Latest News
ISSF World Cup: एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता चैन सिंह ने संजीव राजपूत के साथ जीता रजत पदक

चैन सिंह ने जीता विश्व कप में रतज पदक

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: चैन सिंह, संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की पुरुषों की थ्री पोजिशन टीम ने क्वालीफिकेशन के दो दौर के बाद दूसरे दौर में शीर्ष स्थान हासिल कर मजबूत चेक गणराज्य की टीम के खिलाफ स्वर्ण पदक मैच में जगह बनाई थी. फाइनल मुक़ाबले में उन्हेंन 12-16 से हार का सामना करना पड़ा.  पिछले साल विश्वकप में गोल्ड मेडल जीतने वाले संजीव राजपुत और एश्वर्य प्रताप सिंह के साथ 2014 एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता चैन सिंह ने कड़ी टक्कर दी.

सीज़न का बेस्ट प्रदर्शन दोहराकर श्रीशंकर जीत सकते थे पदक

फ़िलिप नेपेज़चल, जिरी प्रिवार्स्की और पेट्रा निम्बर्सकी की चेक तिकड़ी ने शानदार खेल दिखाया और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. इस हार के बाद भारतीय तिकड़ी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा. इससे पहले भारतीय टीम ने 3 पॉजिशन राइफल में गोल्ड मेडल जीता था, जो नई दिल्ली में आयोजित हुई थी.

अंजुम मौदगिल ने जीता गोल्ड

इससे पहले ओलंपियन अंजुम मौदगिल ने रविवार को दक्षिण कोरिया के चांगवॉन में ISSF विश्व कप चांगवॉन 2022 में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. अंजुम मौदगिल का वर्ष का लगातार दूसरा निशानेबाजी विश्व कप पदक है. उन्होंने पिछले महीने बाकू में हुए इसी इवेंट में सिल्वर जीता था.

विश्व चैंपियनशिप की पूर्व रजत पदक विजेता अंजुम मौदगिल ने शनिवार को महिलाओं की थ्री पॉजिशन रैंकिंग राउंड के लिए क्वालीफाई किया था, जो क्वालीफायर में छठे स्थान पर रही थीं. रविवार को रैंकिंग राउंड की शुरुआत में वह थोडी पिछड़ गईं और घुटने टेकने की स्थिति में पहले 10-शॉट्स के बाद, आठ निशानेबाजों में से पांचवें स्थान पर थी.

Kapil Dev ने Virat Kohli को बताया महान खिलाड़ी, कहा आत्मविश्वास हासिल करने की जरूरत

शॉटगन रेंज में भारत के मैराज अहमद खान इसे पार करने के लिए संघर्ष करते नज़र आए. पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में विजयवीर सिद्धू और अनीश 13वें और 14वें स्थान पर थे जबकि इसी स्पर्धा में समीर 36वें स्थान पर रहे. महिला स्कीट में भारत की मुफद्दल दीसावल तीन राउंड के बाद 65 के स्कोर के साथ 23वें स्थान पर रहीं.

विश्वकप में भारत अब तक चार स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है. कोरिया तीन स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ दूसरे स्थान पर है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement