Advertisement

लोकसभा में राहुल गांधी के बोलने पर हंगामा, क्या सदन में मुझे बोलने देंगे- राहुल गांधी, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा | लेम्बोर्गिनी हादसे पर पुलिस कमिश्नर का बयान, 'कानून सबके लिए बराबर, सख्त कार्रवाई करेंगे', पहले पता नहीं था गाड़ी कौन चला रहा था-कमिश्नर, लेम्बोर्गिनी को सीज कर दिया गया है- कमिश्नर, पहले अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR, कानपुर- लेम्बोर्गिनी हादसे से जुड़ी बड़ी खबर, FIR में शिवम मिश्रा का नाम जोड़ा गया | लोग हमारी संख्या को लेकर चिंतित क्यों- शौकत, हिंदू भी 4 नहीं, 14 बच्चे पैदा करें- शौकत अली, आज से हमारा नारा, हम दो हमारे दो दर्जन- शौकत, जो शादी नहीं करते, वही लोग सलाह देते हैं- शौकत, AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान

Ind Vs SL ODI: श्रीलंका के गेंदबाजों की दम भर कुटाई करेगा यह खिलाड़ी, गावस्कर बोले- तिहरा शतक ठोकेगा

Sunil Gavaskar On Ishan Kishan: ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक लगाकर सुनील गावस्कर को अपना फैन बना लिया है.   

Ind Vs SL ODI: श्रीलंका के गेंदबाजों की दम भर कुटाई करेगा यह खिलाड़ी, गावस्कर बोले- तिहरा शतक ठोकेगा

Sunil Gavaskar On Ishan Kishan IND Vs SL

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वनडे क्रिकेट में ईशान किशन (Ishan Kishan) को टीम इंडिया के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है. उन्हें श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम (India Vs Sri Lanka ODI Team) में शामिल किया गया है. महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का कहना है कि ईशान किशन अब टीम इंडिया के भविष्य हैं और वह शानदार खिलाड़ी हैं. पूर्व क्रिकेटर ने तो यह तक कह दिया कि वनडे में यह युवा क्रिकेटर तिहरा शतक भी जड़ सकता है. 

'ODI में तिहरा शतक जड़ सकता है ईशान'
महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ईशान किशन वनडे में तिहरा शतक जड़ सकते हैं. उन्होंने कहा, 'भारत के युवा खिलाड़ियों को देखते हुए हमें उनमें भारत का भविष्य दिखता है. जैसा कि हाल ही में ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा था. जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे थे, मुझे लगा कि वह तिहरा शतक भी लगा सकते हैं. इतनी कम उम्र में उन्होंने दोहरा शतक जड़ा है और यह बड़ी उपलब्धि है.'

यह भी पढ़ें: श्रीलंका से एशिया कप का बदला लेने के लिए टीम इंडिया तैयार, हार्दिक-रोहित संभालेंगे कमान

ODI World Cup 2023 में टीम इंडिया से किसका कटेगा पत्ता 
ईशान किशन के बारे में कई एक्सपर्ट कह चुके हैं कि शिखर धवन की जगह उन्हें ओपनिंग के लिए लगातार मौके मिलने चाहिए. श्रीलंका के साथ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम में धवन को मौका नहीं मिला है. इसके बाद से ऐसा लग रहा है कि बोर्ड के भविष्य की योजनाओं में अब अनुभवी बल्लेबाज के लिए कोई भूमिका नहीं है. पिछले कुछ वक्त से शिखर धवन अच्छी फॉर्म में भी नहीं हैं और 37 साल की उम्र में अब उनसे कमबैक की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाला बॉलर अनसोल्ड रहने पर बोला, 'क्यों हुआ ऐसा...'  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement