Advertisement

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद भी बजेगा वंदे मातरम्, सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम् के 6 छंद अनिवार्य, वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, वंदे मातरम् को लेकर सरकार की नई गाइडलाइंस, वंदे मातरम् को 3 मिनट 10 सेकंड बजाया जाएगा, राष्ट्रीय गान की तरह राष्ट्रीय गीत के लिए नियम बने | इजरायली PM आज डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे, ईरान के मुद्दे को लेकर दोनों की बात होगी, व्हाइट हाउस में दोनों की अहम बैठक होगी, अमेरिका-ईरान विवाद के बीच बड़ी मुलाकात | संभल में 'अजीम' आधार कार्ड केंद्र पर रेड, जनसेवा केंद्र पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, जनसेवा केंद्र पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जा रहे, ग्राम प्रधानों के नकली मुहर और पेड भी बरामद, केंद्र पर फर्जीवाड़े की रिपोर्ट DM को भेजी गई | क्रिकेटर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती, दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए, अभिषेक शर्मा के पेट में इन्फेक्शन हुआ, पेट में इन्फेक्शन के चलते अभिषेक शर्मा भर्ती

IPL Retention: पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को किया रिटेन तो इन खिलाड़ियों को कहा 'थैंक यू'

IPl 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने अपने 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जिसमें सबसे बड़ा नाम श्रीलंका के भानुका राजपक्षे शामिल हैं.

IPL Retention: पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को किया रिटेन तो इन खिलाड़ियों को कहा 'थैंक यू'

ipl retainton punjab kings retain and release player list shikhar dhawan sam curran kagiso rabada ipl 2024

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2024 में भारतीय टीम के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ही पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे. इस बात की पुष्टी तब हुई, जब फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सुची जारी कर दी. आईपीएल इतिहास में सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी इंग्लैंड के सैम करन को भी पंजाब किंग्स ने रिटेन किया है. आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने 19 खिलाड़ियों को रिटेन किया है तो 5 खिलाड़ियों को बाए बाए कह दिया है. पिछले सीजन धवन की कप्तानी में पंजाब अंक तालिका में 8वें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ्स में जगह नहीं बना सकी थी. 

ये भी पढ़ें: कैसे हो रही है मुंबई इंडियंस से हार्दिक पंड्या की डील? अश्विन ने किया बड़ा खुलासा

आईपीएल 2023 के बाद से धवन ने भारत के लिए कुछ एक मैच खेले और उम्मीद थी कि उन्हें वर्ल्डकप की टीम में जगह दी जाएगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ. उससे पहले एशियन गेम्स 2023 में होने वाले टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भी धवन के चुने जाने की संभावना थी लेकिन उस बार भी उन्हें बड़ा झटका लगा. जिसके बाद शिखर धवन और उनके फैंस काफी निराश हुए लेकिन अब धवन एक बार फिर से मैदान पर अपना गब्बर स्टाइल दिखाने मैदान पर उतरेंगे. 

IPL 2024 के लिए पंजाब किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायडे, ऋषि धवन, सैम करन, सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, गुरनूर सिंह बराड़, शिवम सिंह, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, विदवथ कवरप्पा, कगिसो रबाडा और नाथन एलिस. 

IPL 2024 से पंजाब किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

भानुका राजपक्षे, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा और शाहरुख खान. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement