Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL Media Rights Auction: आज शुरू होगा आईपीएल मीडिया राइट्स का E-Auction, जानिए इससे जुड़ी अहम बातें

IPL Media Rights Auction में अगले पांच वर्षों के लिए प्रसाररण के राइट्स की नीलामी होंगी. इसके लिए कुछ कंपनियों ने अपनी कमर कस ली है.

IPL Media Rights Auction: आज शुरू होगा आईपीएल मीडिया राइट्स का E-Auction, जानिए इससे जुड़ी अहम बातें
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हाल ही में क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल-2022 (IPL 2022) का समापन हुआ है लेकिन अगले पांच वर्षों के लिए मीडिया राइट्स किसके पास होंगे, इसको लेकर BCCI ने 12-13 जून को ई-नीलामी रखी है. यह ई-नीलामी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी.

बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली इस लीग की धूम पूरी दुनिया में है, यही वजह है कि फैंस ई-नीलामी का भी बेसब्री से इंतजा़र कर रहे हैं. इस बार नीलामी आईपीएल 2023 से 2027 तक के लिए होनी है. मीडिया राइट्स को खरीदने के लिए कम से कम 10 कंपनियां हाथ आजमाने वाली हैं. 

किन कंपनियों को है दिलचस्पी 

एक रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल (IPL) 2023 से 2027 के लिए कम से कम दस कंपनियों ने कथित तौर पर बीसीसीआई (BCCI) को जीएसटी सहित 29.5 लाख रुपये की नॉन रिफंडेबल फीस देकर बोली लगाने के लिए डॉक्यूमेंट प्राप्त किए हैं.

आईपीएल मीडिया राइट (IPL Media Right) खरीदने वाली प्रमुख कंपनियों में डिज्नी-स्टार, सोनी, स्पोर्ट्स 18, जी एंटरटेनमेंट, एप्पल, गूगल, स्काई स्पोर्ट्स यूके और दक्षिण अफ्रीका की सुपरस्पोर्ट शामिल हैं. 

30 हजार करोड़ से अधिक चाहता है BCCI 

आपको बता दें कि बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल 2018 से 2022 के लिए पांच साल के अधिकार (टीवी और डिजिटल) स्टार स्पोर्ट्स इंडिया को 16,347.50 करोड़ रुपये में बेचे थे लेकिन इस बार बोर्ड अगले पांच वर्षों के लिए प्रसारण अधिकार बेचकर 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करना चाहता है.

जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई (BCCI) अगले पांच वर्षों के लिए संयुक्त आईपीएल मीडिया राइट्स (IPL Media Rights) के लिए नीलामी का बेस प्राइज 32,890 करोड़ रुपये रखा है. पांच साल पहले स्टार-डिज्नी (Star-Disney) ने बीसीसीआई को 16,347 करोड़ रुपये देकर अधिकार प्राप्त किया था जो कि 100% की वृद्धि होगी. 

सचिन-विराट जैसे दिग्गजों को पछाड़, Babar Azam ने बनाया यह जबरदस्त रिकॉर्ड  

IPL का बढ़ा है दायरा 

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दो और टीमों (लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस) के लीग में शामिल होने से मैचों की संख्या बढ़ी है, लोगों का जुड़ाव भी ज्यादा हुआ है. इसके साथ ही राजस्व भी ज्यादा प्राप्त हुआ है. ऐसे में आईपीएल का मार्केट भी पहले से ज्यादा बड़ा हो गया है जिसके चलते BCCI ज्यादा पैसा कमाने की योजना बना चुकी है.

IND Vs SA: दूसरे टी-20 में टीम इंडिया की वापसी के साथ ऋषभ पंत की भी अग्निपरीक्षा 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement