स्पोर्ट्स
आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 2 में श्रेयर अय्यर ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. अय्यर ने जो रिकॉर्ड बनाया है वह रोहित शर्मा और एम एस धोनी भी नहीं कर पाए हैं.
आईपीएल 2025 का सफर अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. क्वालिफायर 2 में श्रेयस अय्यर ने तबाड़तोड़ रन बनाए और पंजाब को फाइनल में पहुंचा दिया. ये क्वालिफायर 2 श्रेयस अय्यर के लिए एक ऐतिहासिक लम्हा लेकर आया है. इस मैच में श्रेयस ने वो कर दिया है जो हर खिलाड़ी के संभव नहीं है. इस तरह का कारनामा अभी तक और कोई कप्तान नहीं कर पाया है. बता दें कि इस मैच में पंजाब के फाइनल में पहुंचते ही श्रेयस अय्यर ऐसे कप्तान बन गए हैं जो कि लगातार तीन अलग-अलग टीमों को फाइनल में लेकर गए हैं.
श्रेयस ने रचा इतिहास
मुंबई के खिलाफ पंजाब ने 5 विकेट से मैच जीत लिया और फाइनल का टिकट पक्का कर लिया. इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी कर 203 रनों का टारगेट किया था लेकिन अय्यर की पारी के वजह से पंजाब ने 19 ओवर में मैच जीत लिया. पंजाब किंग्स को 11 साल बाद फाइनल में पहुंचने के बाद श्रेयस अय्यर पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों को आईपीएल के फाइनल में पहुंचाया है.
अब पंजाब की पहले खिताब पर नजर
श्रेयस अय्यर ने पंजाब से पहले कोलकाता और उससे पहले दिल्ली को भी फाइनल में पहुंचा चुके हैं. 2024 में उन्होंने KKR को अपनी अगुवाई में चैंपियन बनाया. उस सीजन में कोलकाता ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर खिताब अपने नाम किया था. इससे पहले 2020 में श्रेयस अय्यर ने दिल्ली को फाइनल में पहुंचाया था. हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब अगर पंजाब ये इस साल खिताब जीतती है तो पंजाब पहली बार फाइनल जीतेगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.