Advertisement

IPL 2025: बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 की तारीख का किया ऐलान, जानिए कब होगी सीजन की शुरुआत

IPL 2025 Schedule: बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुख्ला ने आईपीएल 2025 के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है. यहां जानिए सीजन की शुरुआत कब से होनी है.

Latest News
IPL 2025: बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 की तारीख का किया ऐलान, जानिए कब होगी सीजन की शुरुआत

आईपीएल 2025 

Add DNA as a Preferred Source

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन यानी आईपीएल 2025 के लिए तारीख का ऐलान हो गया है. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है. हालांकि सीजन की शुरुआत किन टीमों से होगी, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है. बीसीसीआई स्पेशल जनरल मीटिंग में आईपीएल के 18वें सीजन को लेकर फैसला लिया गया. 

इस दिन होगी सीजन की शुरुआत

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईपीएल के 18वें सीजन के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है. राजीव शुक्ला ने बताया है कि आईपीएल 2025 की शुरुआत 23 मार्च से होगी. यानी सीजन का पहला मैच 23 मार्च को खेला जाएगा. हालांकि अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है कि किन टीमों के बीच पहला मैच खेला जाना है. 

आपको बता दें कि आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च 2024 से हुई थी और पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था. जबकि इसका फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला गया था. कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया था. ऐसे में इस बार भी आईपीएल 2025 का फाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जा सकता है.

यह भी पढ़ें- BCCI की स्पेशन जनरल मीटिंग में किन मुद्दों पर हुई बात? जानिए बैठक की 5 मुख्य बातें

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement