स्पोर्ट्स
IPL 2025 के फाइनल में RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीत ली. इस दौरान एक ऐसा लम्हा आया जब प्रीति जिंटा अपनी खुशी रोक नहीं पाईं. इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
अहमदाबाद में IPL 2025 का फाइनल मैच पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया. पंजाब किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फिल सॉल्ट जिस तरह बल्लेबाजी कर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वे आज 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन ठोककर ही वापस लौटेंगे. लेकिन पंजाब किंग्स के गेंदबाज जैमीसन ने उन्हें ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया.
पहला विकेट मिलने के बाद प्रीति जिंटा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जैमीसन की गेंद पर जब श्रेयस अय्यर ने फिल सॉल्ट का कैच लिया तो प्रीति जिंटा खुशी से उछल पड़ीं. वह अपने साथियों के साथ खुशियां शेयर करती नजर आईं और जोरदार तालियां बजाती रहीं. प्रीति का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. बेशक वह पूरे जी जान से आज पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने के लिए आई हैं, क्योंकि 18 साल से इस टीम को पहला खिताब जीतने का इंतजार था.
❤️ #IPL2025 #ipltrophy #preityzinta pic.twitter.com/61UXaQY0GA
— Preity Zinta Universe (@PZ_Universe) June 3, 2025
यह भी पढ़ें: IPL Final 2025: श्रेयस अय्यर के आउट होते ही विराट कोहली ने लगाई खुशी में छलांग, देखें Video
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. इस अहम मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में टीम ने कोई बदलाव नहीं किया. मगर अंत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दमदार बल्लेबाजी और बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया. यह जीत RCB के लिए बहुत खास रही क्योंकि उन्होंने लंबे इंतजार के बाद अपनी टीम को चैंपियन बनाया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.