Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

भारत-पाकिस्तान युद्ध का IPL 2025 पर क्या होगा असर, क्या रद्द हो जाएगा टू्र्नामेंट, राजीव शुक्ला के बयान से मची खलबली

IPL 2025: आईपीएल 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल भारत-पाकिस्तान की बीत बनी मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी के मन में यह सवाल की कि क्या आईपीएल रद्द किया जाएगा. इस पर बीसीसीआई ने जवाब दे दिया है.

Latest News
भारत-पाकिस्तान युद्ध का IPL 2025 पर क्या होगा असर, क्या रद्द हो जाएगा टू्र्नामेंट, राजीव शुक्ला के बयान से मची खलबली

IPL 2025

Add DNA as a Preferred Source

IPL 2025: इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच हालात गंभीर बने हुए है दोनों ही देश एक दूसरे पर जमकर हमले कर रहे है. बीती रात पाकिस्तान ने अपनी हरकतों से न बाज आते हुए भारत के सीमावर्ती 15 शहरों को निशाना बनाया है. लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की सभी मिसाइलों और ड्रोंस का हवा में ही मार गिराया. लेकिन इन सब के बीच आईपीएल 2025 पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. दरअसल कल यानी 8 मई को पंजाब और दिल्ली के बीच धर्मशाला में मुकाबला खेला जा रहा था. 

बीसीसीआई ने क्या कहा
तभी अचानक से सुरक्षा कारणों के चलते मैच रुकवा दिया गया और पूरे स्टेडियम में ब्लैक आउट कर दिया गया. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तल्ख रिश्तों के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल के 18वें सीजन के लिए अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं. जिसमें टूर्नामेंट के कार्यक्रम में संशोधन से लेकर लीग को रोकने तक की अनुमति शामिल है.  बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का कहना है, 'हम मौजूदा स्थिति पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं. इस मसले पर बोर्ड सरकार से सलाह भी ले रही है. कल आईपीएल पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.'

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor के बीच आज 'कंगले' पाक के लिए अहम दिन, IMF में 1.3 अरब डालर के लिए फैलाएगा 'भीख का कटोरा'

इस समय सबसे जरूरी क्या?
उनका कहना है कि आने वाले दिनों में भारत सरकार की तरफ से जो भी कहा जाएगा हम वहीं करेंगे. इस समय हमारे लिए सबसे ज्यादा जरुरी खिलाड़ियों की और भारतीय जनता की सुरक्षा है. बता दें कि अभी तक आईपीएल 2025 के 58 मुकाबलें हो चुके हैं और 12 मुकाबलें शेष हैं. उसके बाद प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का समापन 25 मई को फाइनल मुकाबले के साथ होने वाला है. फिलहाल आज आरसीबी और  लखनऊ के बीच इस सीजन का 59 वां मुकाबला खेला जाना हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement