Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Virat Kohli ने अनुष्का शर्मा के साथ शेयर की ये प्यारी तस्वीर, देख कहेंगे 'किसी की नजर न लगे'

Virat Kohli Anushka Sharma Pics: विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है जिसका कैप्शन तो फोटो से भी ज्यादा खूबसूरत है. फैंस इस फोटो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कपल की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं.

Virat Kohli ने अनुष्का शर्मा के साथ शेयर की ये प्यारी तस्वीर, देख कहेंगे 'किसी की नजर न लगे'

Virat Kohli Shares Romantic Pic

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 में विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी फॉर्म और गेम के साथ झगड़ों की वजह से भी चर्चा में हैं. हालांकि ऐसा लग रहा है कि लखनऊ के ग्राउंड पर जो कुछ हुआ था उसे भुलाकर वह फ्री टाइम का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ मंदिर दर्शन किया था और अब उन्होंने एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में कपल बहुत खुश नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि इन पलों का भरपूर मजा ले रहे हैं. इम रोमांटिक तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन भी शेयर किया है. 

विराट कोहली की तस्वीर पर फैंस लुटा रहे दिल 
विराट कोहली ने अनुष्का के साथ जो तस्वीर शेयर की है उसमें दो दिल के साथ सिर्फ एक इमोजी लगाया है. यह इमोजी अनंत यानी इनफिनिटी का है. इस इमोजी का इस्तेमाल अक्सर अपने प्यार और साथ के हमेशा बने रहने की कामना के तौर पर किया जाता है. दोनों की तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई है और फैंस कमेंट सेक्शन में अपना प्यार लुटा रहे हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

यह भी पढे़ं: Harry Brook का फ्लॉप शो जारी, लगातार 2 मैच में 0 पर आउट होने के बाद फैंस ने उड़ाया मजाक

IPL 2023 में जोरदार अंदाज में गरज रहा है विराट कोहली का बल्ला 
आईपीएल 2023 में फॉर्म की बात करें तो विराट कोहली का बल्ला जोरदार अंदाज में गरज रहा है और वह ऑरेंज कैप की रेस में भी हैं. विराट ने 9 मैच में 45.50 की औसत से 364 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 82 नॉट आउट रहा है. 9 में से 5 मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया है. इस सीजन में कोहली के बल्ले से 34 चौके और 11 छक्के निकले हैं.

यह भी पढे़ंविराट की तरह मैदान पर ये खिलाड़ी देता है फ्लाइंग किस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement