Advertisement

Virat Kohli का दिल तो बच्चा है, क्रिकेट से दूर शेयर की ऐसी तस्वीर जिसे देखकर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी 

Virat Kohli Pics: आईपीएल 2023 में विराट कोहली दनादन रन बना रहे हैं और क्रिकेट से जब भी टाइम मिल रहा है तो थोड़ी मौज मस्ती भी कर रहे हैं. रविवार को उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर फैंस का दिन बन  गया. 

Virat Kohli का दिल तो बच्चा है, क्रिकेट से दूर शेयर की ऐसी तस्वीर जिसे देखकर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी 

Virat Kohli

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक ठोककर विराट कोहली ने अपनी ताबड़तोड़ फॉर्म से आलोचकों को जवाब दिया है. अब मैच के बाद ऐसा लग रहा है कि संडे को वह भी परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. उन्होने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह किड्स जोन में दिख रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि शायद पूर्व कप्तान बेटी वामिका के साथ कहीं मौज मस्ती करने निकले हैं. विराट की इन तस्वीरों पर फैंस भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. 

विराट कोहली ने शेयर की मस्ती की तस्वीरें 
विराट कोहली ने किड्स जोन से अपनी फोटो दिल तो बच्चा है जी के कैप्शन के साथ शेयर की है. तस्वीरों में वह काफी खुश नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद वह पूरे मूड में जीत सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस तस्वीर पर फैंस की ओर से भी मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Rishabh Pant के लिए आईपीएल के धाकड़ खिलाड़ी ने कही दिल जीतने वाली बात, 'फाइटर की तरह लौटेगा'

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली 50 रनों की पारी 
विराट कोहली आईपीएल 2023 में अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 रनों की पारी 34 गेंदों में खेली. इस पारी में 6 चौके और एक छक्का भी लगाया. मैच के बाद भी वह काफी चर्चा में रहे हैं क्योंकि दावा किया जा रहा है कि मैच के बाद उन्होंने सौरव गांगुली को नजरअंदाज किया और उनसे हाथ नहीं मिलाया था. बता दें कि कप्तानी छोड़ने को लेकर कोहली ने बिना नाम लिए गांगुली पर निशाना साधा था. 

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में जोस बटलर की दीवानी ने कहा आई लव यू, Video में देखें क्रिकेटर ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement