Advertisement

Virat Kohli ने गांगुली को दिखाई दादागीरी तो ट्विटर पर भिड़ गए दोनों के फैंस, एक-दूसरे को दे रहे हद में रहने की नसीहत

Virat Kohli Sourav Ganguly Viral Video: विराट कोहली और सौरव गांगुली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष को नजरअंदाज करते दिख रहे हैं. इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों दिग्गजों के फैंस आपस में भिड़ गए हैं. 

Virat Kohli ने गांगुली को दिखाई दादागीरी तो ट्विटर पर भिड़ गए दोनों के फैंस, एक-दूसरे को दे रहे हद में रहने की नसीहत

Virat Kohli Sourav Ganguly Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विराट कोहली और सौरव गांगुली (Virat Kohli Sourav Ganguly Video) के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. कहा तो यहां तक जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद उन्होंने दादा की ओर इशारा करके गाली दी थी. मैच के बाद दोनों का एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों के फैंस आपस में भिड़ गए हैं और एक-दूसरे को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं. मीम्स और रिएक्शन की भी बाढ़ आई हुई है. 

विराट के फैंस बोले किंग इज बैक 
विराट कोहली के फैंस सोशल मीडिया पर उनके व्यवहार की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि किंग कोहली ने जोरदार वापसी की है. 

यह भी पढ़ें: ऑरेंज कैप की रेस में Virat Kohli ने लगाई लंबी छलांग, पर्पल कैप के लिए भी गेंदबाजों के बीच जोरदार जंग

कुछ फैंस अब गौतम गंभीर को चेतावनी देते हुए कह रहे हैं कि गांगुली का मिशन पूरा हो गया और अब गंभीर की बारी है.

सौरव गांगुली के फैंस भी पीछे नहीं 
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के सफलतम कप्तान रहे सौरव गांगुली के फैंस भी पीछे नहीं हैं. विराट कोहली के व्यवहार की आलोचना करते हुए उनके फैंस को भी जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं. 

गांगुली के कुछ फैंस का कहना है कि विराट कोहली ने नहीं बल्कि दादा ने उन्हें इग्नोर किया और वह आगे बढ़ गए.

यह भी पढे़ं: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स होंगे वानखेड़े में आमने-सामने, मोबाइल पर फ्री में ऐसे देखें मैच 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement