Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

SRH Vs MI: सनराइजर्स के कप्तान ने एक ही ओवर में पकड़े दो हैरतअंगेज कैच, वीडियो में देखें एडन मार्करम का सुपरमैन अवतार 

SRH Vs MI Aiden Markram Catch: एडन मार्करम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्ले से तो कोई कमाल नहीं दिखाया लेकिन उन्होंने एक ही ओवर में दो शानदार कैच लपके. उनके इस हैरतअंगेज कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

SRH Vs MI: सनराइजर्स के कप्तान ने एक ही ओवर में पकड़े दो हैरतअंगेज कैच, वीडियो में देखें एडन मार्करम का सुपरमैन अवतार 

Aiden Markram Catch SRH Vs MI Scorecard

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस (SRH Vs MI) के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में एडन मार्करम ने एक ही ओवर में दो शानदार कैच पकड़े. उन्होंने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का कैच मैक्रो जैनसन की गेंद पर लपका. दोनों ही कैच काफी मुश्किल थे लेकिन एसआरएच के कप्तान ने गजब की फुर्ती दिखाते हुए लगभग हवा में उड़ते हुए कैच पकड़ा. इस सुपर कैच का वीडियो ट्विटर पर फैंस शेयर कर रहे हैं. आईपीएल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है. 

एडन मार्करम का जबरदस्त कैच 
एडन मार्करम ने पहला कैच ईशान किशन का लिया और उन्हें पेविलयन लौटाया. ईशान किशन ने मैक्रो की गेंद पर जोरदार शॉट लगाने की कोशिश की थी लेकिन शॉट में ताकत ज्याद नहीं थी और गेंद बाउंड्री तक नहीं पहुंच सकी. मार्करम ने जमीन से जरा सी ऊंचाई पर इस कैच को लपका और उनका संतुलन इस दौरान देखने लायक था. दूसरा कैच उन्होंने सूर्यकुमार यादव का लपका जो कि हवा में लगभग उड़ते हुए ही लपक लिया. 

यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर की बॉलिंग स्पीड देख ट्विटर यूजर्स का सिर चकाराया, सोशल मीडिया पर होने लगी मीम्स की बौछार

जैसे ही सूर्यकुमार यादव का कैच मार्करम ने लिया डगआउट में बैठीं काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं. सोशल मीडिया पर उनके रिएक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Tilak Varma ने अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की लगाई लंका, धड़ाधड़ ठोके 4 छक्के

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement