Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Sachin Tendulkar से ज्ञान लेते Shubman Gill को देख फैंस कहने लगे, 'प्रिंस और गॉड आ गए हैं एक साथ'

Shubman Gill Chat With Sachin Tendulkar: शुभमन गिल इन दिनों जोरदार फॉर्म में हैं और फैंस उनकी तुलना विराट कोहली से करने लगे हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतकीय पारी के बाद उन्हें सचिन तेंदुलकर के साथ देर तक बातचीत करते देखा गया.   

Sachin Tendulkar से ज्ञान लेते Shubman Gill को देख फैंस कहने लगे, 'प्रिंस और गॉड आ गए हैं एक साथ'

Shubman Gill With Sachin Tendulkar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मुंबई इंडियंस को क्वालिफायर 2 में मात देकर गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) के फाइनल में टिकट पक्का कर लिया है. इस मुकाबले में शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 129 रनों की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच भी बने. तूफानी शतक लगाने के बाद उन्हें काफी देर तक सचिन तेंदुलकर से बातचीत करते देखा आ गया. इसके बाद मजेदार रिएक्शन की भरमार आ गई है. सोशल मीडिया पर अक्सर ही गिल और सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर के अफेयर और डेटिंग की खबरें चर्चा में रहती हैं. 

तूफानी शतक लगाने के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स 
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुभमन गिल ने 129 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. इस शतकीय पारी की बदौलत ही गुजरात टाइटंस ने बड़ी जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया है. मैच के बाद शुभमन गिल को काफी देर तक सचिन तेंदुलकर से बातचीत करते देखा गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की भरमार आ गई है. 

यह भी पढ़ें: Shubman Gill ने MI के खिलाफ क्वालीफायर्स  में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

कुछ फैंस ले आए सारा तेंदुलकर का नाम 
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बीत फैंस इस तस्वीर को देख सारा तेंदुलकर का नाम लेने लगे. कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया है कि दोनों को साथ में देखकर सारा तेंदुलकर को बहुत गर्व महसूस हो रहा होगा.
 

यह भी पढ़ें: Prithvi Shaw ने निधि तपाड़िया के साथ लगा दी रिलेशन पर मुहर, वीडियो में देखें कैसे ब्लश करते दिखे

कुछ फैंस यह तस्वीर देखकर कह रहे हैं कि क्रिकेट के भगवान और प्रिंस दोनों एक साथ एक ही फ्रेम में हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement