Advertisement

Shikhar Dhawan VIDEO: शिखर धवन के लीक वीडियो पर हंगामा, जानें ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रहे हैं गब्बर

Shikhar Dhawan Leak Video: आईपीएल में बल्ले से कहर मचा रहे शिखर धवन की निजी जिंदगी में भी काफी हलचल है. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह तलाक के बाद लाइफ में नए प्यार की एंट्री की बात करते दिख रहे हैं. 

Shikhar Dhawan VIDEO: शिखर धवन के लीक वीडियो पर हंगामा, जानें ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रहे हैं गब्बर

Shikhar Dhawan Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. पंजाब किंग्स की कप्तानी करने के साथ ही वह लगातार बल्ले से रन भी बना रहे हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप भी उनके सिर पर ही सजी है. हालांकि सोमवरा को वह अचानक ही एक लीक वीडियो की वजह से ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे. इस वीडियो में गब्बर स्वीकार कर रहे हैं कि उनकी जिंदगी में प्यार की एंट्री हो चुकी है और अब वह एक कमिटेड रिश्ते में हैं. इतना ही नहीं वह यह भी कहते दिख रहे हैं कि वह इस रिश्ते से काफी खुश हैं. 

वीडियो देख फैंस भी खुश, पूछ रहे शादी कब? 
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि शिखर धवन दोस्ताना अंदाज में बातचीत कर रहे हैं और वह कहते भी हैं कि दिल्ली में एक पार्टी के दौरान उनकी उस खास शख्स से मुलाकात हुई जिसके बाद दोनों के बीच एक कनेक्शन बन गया. धवन यह भी कहते हैं कि तू अपने भाई को जानता है, एक बार कम्पैटिबिलिटी हो गई तो बस फिर क्या है. फैंस हालांकि खुश हैं कि विस्फोटक ओपनर की जिंदगी में तलाक के बाद अब नए प्यार की दस्तक हो चुकी है. कुछ तो कमेंट में उनसे शादी की तारीख भी पूछ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: ऑरेंज कैप के लिए विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के बीच रोमांचक जंग, पर्पल कैप की रेस में यह गेंदबाज आगे

शिखर धवन की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद से अब तक शिखर धवन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि वीडियो में वह कहते भी दिख रहे हैं कि क्या कर रहा है तू, रिकॉर्ड कर रहा है क्या? हालांकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में कहा था कि वह जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं और दूसरी शादी भी कर सकते हैं. बता दें कि शिखर धवन की पहली पत्नी आयशा ने साल 2020 में अलग होने का ऐलान किया था और दोनों के बीच तलाक का केस अभी चल रहा है. 

नोट: वायरल वीडियो हमें सोशल मीडिया से मिला है और DNA Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है.   

यह भी पढ़ें: आखिरी गेंद पर हुआ हार जीत का फैसला, LSG ने जीता मैच, RCB अपने ही घर में धड़ाम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement