Advertisement

IPL 2023: आखिर सौरव गांगुली से क्यों नाराज हैं विराट कोहली? शेन वॉटसन ने कह दी बड़ी बात

Indian Premier League: दिल्ली कैपिटल्स के पांचवें मुकाबले में सौरव गांगुली के सामने विराट कोहली ने काफी अग्रेशन दिखाया था.

IPL 2023: आखिर सौरव गांगुली से क्यों नाराज हैं विराट कोहली? शेन वॉटसन ने कह दी बड़ी बात

ipl 2023 shane-watson-on-virat-kohli-sourav-ganguly-relation-said-virat-was-very-angry

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 के एक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीमें शामिल हुईं. इस मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) और सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के बीच काफी तकरार देखने को मिला. कोहली ने एक कैच के बाद सौरव गांगुली को काफी घूरा था. इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर काफी मीम शेयर किए गए थे. इस मामले पर अब दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल शेन वॉटसन (Shane Watson) का बड़ा बयान आया है. दोनों के रिश्तों को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा खुलासा किया है. 

ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान जीतेगा भारत में होने वाला वनडे वर्ल्डकप', पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने बाबर को बताया भविष्य का दिग्गज

शेन वॉटसन ने बताया है कि विराट कोहली और सौरव गांगुली को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं जिनको लेकर कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा. हालांकि एक बात साफ है कि विराट कोहली उस दौरान काफी गुस्से में लग रहे थे. वॉटसन ने आगे कहा कि एक विरोधी टीम के खिलाड़ी होने के नाते ये जरूरी भी होता है. हालांकि, दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद है इसकी वजह कुछ भी हो सकती है.

दोनों ने एक दूसरे को किया अनफॉलो

आपको बता दें कि 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया था.  आईपीएल 2023 के इस मुकाबले में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार जीत हासिल की थी. मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी जब आपस में हाथ मिला रहे थे, तब विराट और गांगुली ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. यही नहीं दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement