Advertisement

IPL 2023: राजस्थान और सनराइजर्स दोनों के लिए सम्मान बचाने की चुनौती, जानें टीवी और फोन पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच 

RR Vs SRH Live Streaming: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है. यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए सम्मान बचाने की चुनौती है और इस मैच में हार आगे का सफर बहुत मुश्किल बना देगी.

IPL 2023: राजस्थान और सनराइजर्स दोनों के लिए सम्मान बचाने की चुनौती, जानें टीवी और फोन पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच 

RR Vs SRH Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (RR Vs SRH) के बीच आईपीएल 2023 का 52वां मैच खेला जाएगा. राजस्थान को पिछले 5 में से 4 मैच में हार मिली है और सनराइजर्स अब प्वाइंट टेबल पर सबसे नीचे है. दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला सम्मान बचाने का आखिरी मौकी है. जयपुर में होने वाले रोमांचक घमासान का लुत्फ घर पर कैसे ले सकते हैं जानें सारी डिटेल.

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच कब खेला जाएगा? 
IPL 2023 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार, 7 मई को खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: जयपुर में हार की हैट्रिक से बच पाएगी राजस्थान रॉयल्स या सनराइजर्स की सारी उम्मीदें होंगी खत्म, जानें कैसी है पिच  

Rajasthan Royals Vs Sunrisers Hyderabad के बीच मैच किस वेन्यू पर खेला जाएगा? 
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा.

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार कितने बजे से शुरू होगा? 
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले होगा. 

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर कैसे देख सकते हैं? 
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनलों पर होगा. यहां हिंदी-अंग्रेजी समेत तमिल तेलगु, उड़िया भोजपुरी जैसी कई भारतीय भाषाओं में लाइव कमेंट्री के साथ मैच का मजा ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली को दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट, जानें क्या है रन मशीन का कसूर और पूरा मामला

RR Vs SRH Live Streaming फोन या लैपटॉप पर देख सकते हैं? 
IPL 2023 के सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ फोन या लैपटॉप पर ले सकते हैं. Rajasthan Royals Vs Sunrisers Hyderabad के बीच होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी. जियो के यूजर्स फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement