Advertisement

RR Vs PBKS: 28 गेंदों में जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी, प्रभासिमरन सिंह की दिलेर पारी ने सबका दिल जीता 

Prabhsimran Singh 50 in 28 Balls: पंजाब के विस्फोटक ओपनर प्रभासिमरन सिंह ने तूफानी अंदाज में बैटिंग की और सिर्फ 28 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रन ठोक दिए. सोशल मीडिया पर उनकी इनिंग की जमकर तारीफ हो रही है. 

RR Vs PBKS: 28 गेंदों में जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी, प्रभासिमरन सिंह की दिलेर पारी ने सबका दिल जीता 

Prabhasimran Singh 50 in 28 balls

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (RR Vs PBKS) के बीच गुवाहाटी में खेले मुकाबले में प्रभासिमरन सिंह ने जोरदार पारी खेली. सिर्फ 28 गेंदों में उन्होंने 50 रन पूरे कर लिए और राजस्थान के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया. 34 गेंदों में 60 रन की पारी खेलकर सिंह आउट हो गए. उनका विकेट अनुभवी जेसन होल्डर ने लिया. अपनी पारी में उन्होंने 3 छक्के भी लगाए. 

सोशल मीडिया पर दिग्गज भी कर रहे तारीफ 
28 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर प्रभासिमरन सिंह ने दिखाया कि वह बेखौफ होकर बल्लेबाजी कर सकते हैं. पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके इरफान पठान ने उनकी इनिंग की तारीफ की है. 

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल पहुंचे करियर की बेस्ट रैंकिंग पर, विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस भी हो जाएंगे खुश

सोशल मीडिया यूजर्स और क्रिकेट फैंस कह रहे हैं कि सिंह की यह विस्फोटक पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी. 

प्रभासिमरन सिंह की पारी के दम पर पंजाब ने 9 ओवर में ही 90 रन जोड़ लिए. दूसरे छोर से कप्तान शिखर धवन ने उनका अच्छा साथ दिया है.

यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद भी MS Dhoni कर रहे धुआंधार कमाई, जितना टैक्स चुकाया उतने में बन जाएगी बॉलीवुड फिल्म

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement