Advertisement

वहां बैरिकेडिंग को लेकर भी कमी थी-रिपोर्ट, हादसे के बाद दिल्ली जलबोर्ड ने जांच की, सुरक्षा प्रबंधन को लेकर बड़ी चूक हुई- रिपोर्ट, जांच में दिल्ली जलबोर्ड ने लापरवाही मानी, दिल्ली-जनकपुरी हादसे से जुड़ी बड़ी खबर, जांच रिपोर्ट में सुरक्षा नियमों की लापरवाही, गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत हुई थी | बंगाल के मुर्शिदाबाद में बन रही है बाबरी मस्जिद, लखनऊ में बाबरी मस्जिद को लेकर पोस्टर लगे, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने लखनऊ में पोस्टर लगाए, 10 फरवरी को मुर्शिदाबाद जाने का एलान किया, लिखा- हुमायूं हम आएंगे, बाबरी फिर गिराएंगे | ईरान ने अंडरवॉटर मिसाइल किया लॉन्च, ईरान का यूरेनियम संवर्धन जारी रहेगा, हमला हुआ तो हम भी निशाना बनाएंगे, ईरान ने समुद्र के नीचे मिसाइल टेस्ट किया, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने कहा, पानी की गहराइयों से शक्ति संदेश दिया, अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएंगे, बैलिस्टिक मिसाइलें बातचीत से अलग, परमाणु मुद्दे तक बातचीत सीमित- अराचकी

RR Vs LSG: राजस्थान रॉयल्स ने फिर दिया रियान पराग को मौका, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी क्लास 

Riyan Parag In Playing 11: रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स लगातार मौके दे रही है जबकि इस सीजन में अब तक उन्होंने कुछ खास नहीं किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मैच में प्लेइंग 11 में इस युवा खिलाड़ी को देखकर ट्विटर यूजर्स ने जमकर मजाक उड़ाया है.

RR Vs LSG: राजस्थान रॉयल्स ने फिर दिया रियान पराग को मौका, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगा दी क्लास 

Riyan Parag RR Vs LSG Live Scorecard

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (RR Vs LSG) के बीच जयपुर में चल रहे मुकाबले में एक बार फिर संजू सैमसन ने रियान पराग पर भरोसा जताया. हालांकि गुवाहाटी के इस युवा खिलाड़ी ने अब तक अपने प्रदर्शन से निराश ही किया है. जो रूट जैसे खिलाड़ियों को अब तक मौका नहीं मिला है लेकिन रियान को प्लेइंग 11 में शामिल करने की वजह से कुछ सोशल मीडिया यूजर्स टीम मैनेजमेंट की जमकर आलोचना भी कर रहे हैं. 

रियान पराग पर यूजर्स ने शेयर किए मीम्स 
सोशल मीडिया पर रियान पराग को लेकर मजेदार मीम्स शेयर किए जा रहे हैं. कुछ लोग उनकी बैटिंग का मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि उनसे अच्छी बैटिंग युजवेंद्र चहल कर लेते हैं. 

यह भी पढ़ें: Arjun Tendulkar को प्लेयर आफ द मैच का मेडल पहनाते हुए भावुक हुए पापा सचिन, देखें यह प्यारा वीडियो 

रियान पराग को प्लेइंग 11 में देखकर कुछ फैंस को काफी बड़ा सदमा ही लग गया है. 

यह भी पढे़ं: जयपुर में गेंदबाजों का रहेगा जलवा या इस बार होगा हाई स्कोरिंग मैच, जानें कैसी है सवाई मानसिंह की पिच

ऐसा लगता है कि यह ट्विटर यूजर रियान पराग को किसी भी तरह से टीम में नहीं देखना चाहता है.

मैच की बात करें तो 2019 के बाद पहली बार राजस्थान रॉयल्स जयपुर में खेल रही है. स्थानीय दर्शकों में मैच को लेकर काफी क्रेज है. टॉस जीतकर कप्तान संजू सैसमन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. केएल राहुल और काइली मेयर्स ने अच्छी शुरुआत भी दी लेकिन उसके बाद लखनऊ की लय बिगड़ सी गई. 15 ओवर में लखनऊ ने 4 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement