Advertisement

RR vs LSG: जयपुर में खेला जाएगा आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला, संजू सैमसन और केएल राहुल होंगे आमने सामने

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अभी तक 5 में से 4 मैच जीते हैं और अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है.

RR vs LSG: जयपुर में खेला जाएगा आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला, संजू सैमसन और केएल राहुल होंगे आमने सामने

ipl-2023-rr-vs-lsg-live-streaming-when-where-watch-rajasthan royals-lucknow supergiats-sanju samson kl rahul

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 के 26वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना लखनऊ सुपर जाइंट्स (Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants) से होगा. दोनों टीमें प्वाइंट्स टेबल (IPL 2023 Points Table) में टॉप पर बनी हुई हैं. संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम 5 में से 4 मैच जीतकर पहले स्थान पर हैं तो केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 5 में से 3 मैच जीते हैं और दूसरे स्थान पर मौजूद है. ये मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले को फैंस फ्री में लाइव देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: सनराइजर्स को घर में मिली शर्मनाक हार, आखिरी ओवर में अर्जुन तेंदुलकर ने पक्की की मुंबई की जीत

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मैच कब खेला जाएगा?

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मैच 19 अप्रैल को खेला जाएगा. यह आईपीएल 2023 का 26वां मुकाबला है.

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मुकाबला किस वेन्यू पर खेला जाएगा?

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. 

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला जाने वाला मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा?

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला जाने वाला मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटे पहले यानी 7 बजे होगा. 

RR vs LSG के बीच टीवी पर कहां लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं? 

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर देखा जा सकता है. हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, भोजपुरी और बांग्ला जैसी भाषाओं में मैच की लाइव कमेंट्री का लुत्फ ले सकते हैं. 

RR vs LSG Live Telecast मोबाइल या लैपटॉप पर कहां देख सकते हैं? 

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी. इसके लिए आपको जियो सिनेमा की सब्सक्रिप्शन की आवस्यकता नहीं होगी.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement