Advertisement

RR Vs LSG: 4 साल बाद घरेलू मैदान पर खेलेगी राजस्थान रॉयल्स, लाइव घमासान का लुत्फ लेना चाहते हैं तो यहां है सारी डिटेल 

Rajasthan Royals Vs Lucknow Super Giants Live Streaming: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है. यह मैच टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं या फोन पर स्ट्रीमिंग का लुत्फ लेना चाहते हैं तो सारी डिटेल जान लें. 

RR Vs LSG: 4 साल बाद घरेलू मैदान पर खेलेगी राजस्थान रॉयल्स, लाइव घमासान का लुत्फ लेना चाहते हैं तो यहां है सारी डिटेल 

Rajasthan Royals Vs Lucknow Super Giants Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (Rajasthan Royals Vs Lukcnow SUPER Giants) के बीच टूर्नामेंट का 25वां मुकाबला खेला जाएगा. 4 साल बाद राजस्थान की टीम अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम पर मैच खेलेगी. प्वाइंट्स टेबल पर फिलहाल संजू सैमस की टीम पहले नंबर पर है और लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे नंबर पर. दोनों ही टीमें काफी मजबूत दिख रही हैं और दोनों के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है. घर बैठे मैच का लुत्फ लेना चाहते हैं तो यहां सारी डिटेल मौजूद है.

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच कब है?
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच 19 अप्रैल, बुधवार को खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: लगातार हार रही Delhi Capitals के बैट, जूते और दस्ताने हो गए चोरी, लोग बोले- बाबर आजम को पकड़ो

Rajasthan Royals Vs Lucknow Super Giants के बीच मुकाबला किस वेन्यू पर खेला जाएगा? 
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. 

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा?
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाने वाला मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटे पहले यानी 7 बजे होगा. 

Rajasthan Royals Vs Lucknow Super Giants के बीच मैच का लाइव प्रसारण टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर देखा जा सकता है. इस बार आईपीएल की लाइव कमेंट्री हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, उड़िया, भोजपुरी समेत कई और भाषाओं में हो रही है. 

यह भी पढे़ं: मैच फिक्सर ने मोहम्मद सिराज को किया फोन, क्या IPL में शुरू हो गई है फिक्सिंग?

RR Vs LSG Live Streaming फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं?
जिन यूजर्स के पास जियो सिनेमा एप का सब्सक्रिप्शन है वो ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए अपने मोबाइल फोन पर फ्री में मैच का आनंद ले सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement