Advertisement

RR vs CSK: क्या सुपर किंग्स को रोक पाएंगे रॉयल्स या धोनी की सेना करेगी पिछला हिसाब बराबर? जानें कब होगा मुकाबला

Indian Premier League 2023 के 37वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा.

RR vs CSK: क्या सुपर किंग्स को रोक पाएंगे रॉयल्स या धोनी की सेना करेगी पिछला हिसाब बराबर? जानें कब होगा मुकाबला

ipl-2023-rr-vs-csk-live-streaming-where-to-watch-rajasthan royals vs chennai super kings dhoni vs sanju samson

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में लगातार तीन जीत हासिल करने वाली एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से मुकाबला करेगी. इस मैच जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछली बार की तरह अपने घर में भी धोनी के धुरंधरों की धूल चटाना चाहेगी तो चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन मिली राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का बदला लेना चाहेगी. चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 7 में से 5 मैच जीते हैं और अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है. दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स इतने ही मुकाबले में 4 मैच जीतकर चौथे स्थान पर काबिज है. दोनों के बीच होने वाले इस कांटे की टक्कर को शाम 7. 30 बजे से लाइव देखा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: लीग क्रिकेट के लिए इंग्लैंड टीम को अलविदा कहेंगे 6 क्रिकेटर? जानें इंटरनेशनल क्रिकेट में हो सकता है क्या उलटफेर

RR vs CSK मैच कब खेला जाएगा? 

IPL 2023 का 37वां मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुरुवार, 27 अप्रैल को खेला जाएगा. 

RR vs CSK के बीच आईपीएल 2023 का 37वां मैच कहां खेला जाएगा? 

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 37वां मुकाबला जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. 

RR vs CSK के बीच मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे से शुरू होगा? 

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले टॉस होगा. 

RR vs CSK के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस चैनल पर होगा? 

चेन्नई सुपर किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा. यहां हिंदी, अंग्रेजी के साथ उड़िया, भोजपुरी, बांग्ला जैसी कई भारतीय भाषाओं में लाइव कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं. 

RR vs CSK की Live Streaming मोबाइल या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं?

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप फोन या लैपटॉप पर जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement