Advertisement

Rohit Sharma के लेटेस्ट फोटोशूट पर फैंस ने लिए विराट कोहली के मजे, 'हिटमैन के कदमों में है विराट का सपना'

Rohit Sharma 5 IPL Trophy Photoshoot: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 5 आईपीएल ट्रॉफी के साथ एक फोटोशूट कराया है जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही हैं. आपने अब तक नहीं देखा है तो अभी देख लें. 

Rohit Sharma के लेटेस्ट फोटोशूट पर फैंस ने लिए विराट कोहली के मजे, 'हिटमैन के कदमों में है विराट का सपना'

Rohit Sharma Latest Photoshoot

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 (IPL 2023) में अब तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. टीम को सिर्फ 3 मैचों में ही जीत मिली है लेकिन कप्तान रोहित शर्मा का एक फोटोशूट वायरल हो रहा है. इस फोटो में रोहित आईपीएल की 5 ट्रॉफी के साथ है. इसके बाद फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं वहीं विराट बनाम रोहित बहस को भी एक बार फिर शुरू हो गई है. दोनों के फैंस ने एक-दूसरे को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. 

IPL की अब तक की सबसे सफल टीम है मुंबई इंडियंस 
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार खिताब जीता है और वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं. उनकी पांचों ट्रॉफी के साथ तस्वीर देखकर फैंस खुश हैं. 

यह भी पढे़ं: KKR Vs GT: कोलकाता बनाम गुजरात टाइटंस मैच पर संकट के बादल, जानें रद्द हुआ मैच तो क्या होगा?

विराट बनाम रोहित की बहस भी शुरू
विराट कोहली की टीम आरसीबी अब तक एक भी बार खिताब नहीं जीत सकी है और कोहली की कप्तानी में भी टीम ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब ही रही. इस फोटोशूट ने रोहित फैंस को विराट के फैंस को ट्रोल करने का एक मौका दे दिया है.

यह भी पढ़ें: DC Vs SRH: घर में दिल्ली कैपिटल्स पड़ेगी भारी या हैदराबाद लौटेगी जीत के ट्रैक पर, यहां देखें लाइव टेलीकास्ट

रोहित के इस फोटोशूट पर चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ने भी मजेदार रिएक्शन दिया है. धोनी की कप्तानी में CSK ने अब तक 4 बार खिताब पर कब्जा किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement