Advertisement

IPL 2023: कैप्टंस के साथ फोटो सेशन में MI कप्तान रोहित शर्मा को नहीं देख फैंस परेशान 

Rohit Sharma Healt: आईपीएल 2023 के रंगारंग आगाज से पहले सभी टीम के कप्तानों ने ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन कराया. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा नजर नहीं आए.

IPL 2023: कैप्टंस के साथ फोटो सेशन में MI कप्तान रोहित शर्मा को नहीं देख फैंस परेशान 

Rohit Sharma Missing During Photo Session

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 (IPL 2023) से पहले सभी टीमों के कप्तान ने ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन कराया लेकिन वहां मुंबई इंडियंस के कप्तान नजर नहीं आए. इसके बाद से सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. मुंबई इंडियंस पहले ही खिलाड़ियों की चोट से परेशान है और कप्तान की गैर-मौजूदगी ने फैंस को चिंता में डाल दिया है. हालांकि अभी तक फ्रेंचाइजी की ओर से कोई बयान नहीं जारी किया गया है. 

Rohit Sharma को लेकर फैंस पूछ रहे सवाल 
हालांकि फोटो सेशन में जिन टीमों के कप्तान मौजूद नहीं थे वहां भी फ्रेंचाइजी की ओर से प्रतिनिधित्व के तौर पर किसी खिलाड़ी को भेजा गया था. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार आए थे. रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी के बाद फैंस पूछ रहे हैं कि वह कहां है. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: कौन हैं संदीप वारियर जिस पर रोहित शर्मा को है इतना भरोसा, जानें गुमनाम खिलाड़ी के बड़े रिकॉर्ड 

बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा की तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए वह इसमें शामिल नहीं हो सके लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मुंबई के पहले मुकाबले तक वह बिल्कुल ठीक हो जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023: जब भाई-बहन की दुश्मनी की गवाह बनी थी दुनिया, आउट होने पर बहन ने झूमकर किया था डांस 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement