Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2023 के शुरू होने से पहले ही इस युवा खिलाड़ी ने भरी हुंकार, धोनी जैसे मैच फिनिश करने के लिए तैयार

Indian Premier League में धोनी इस सीजन आखिरी बार खेलते नजर आएंगे लेकिन एक युवा खिलाड़ी उनकी तरह फिनिशर बनने की हुंकार भर चुका है.

IPL 2023 के शुरू होने से पहले ही इस युवा खिलाड़ी ने भरी हुंकार, धोनी जैसे मैच फिनिश करने के लिए तैयार

ipl-2023-riyan-parag-on ms dhoni finishing style said want-become-finisher-like-dhoni-indian premier league

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 (Indian Premier League) के आगाज में अब सिर्फ 2 दिन का समय बाकी है. पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और 4 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा. इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) आखिरी बार आईपीएल खेलते नजर आ सकते हैं. उनके जाने के बाद उनकी बल्लेबाजी से लेकर कप्तानी और फिनिशिंग स्टाइल को फैंस काफी मिस करने वाले हैं लेकिन राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज ने उनकी तरह की फिनिशर बनने का दावा किया है. राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग (Riyan Parag) ने बताया है कि वह एमएस धोनी की तरह बेस्ट फिनिशर बनना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप के लिए फिर क्वालिफाई नहीं कर पाएगी वेस्टइंडीज और श्रीलंका? इन टीम पर भी खतरा

21 साल के पराग ने ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने का भी वादा किया है. उन्होंने कहा कि फिनिशर बनने की प्रेरणा उन्हें एमएस धोनी से ही मिली है. आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले रियान पराग इन दिनों रॉजस्थान रॉयल्स के कैंप में जमकर अभ्यास कर रहे हैं. पीटीआई से बातचीत करते हुए रियान पराग ने आईपीएल 2023 को लेकर अपने गेम प्लान के बारे में बताया. उन्होंने कहा, "मैं पिछले तीन साल से फिनिशिंग की भूमिका निभा रहा हूं. मेरे दिमाग में सिर्फ एक नाम आता है जो मैंने पहले भी कहा है, एमएस धोनी. मुझे नहीं लगता कि किसी और ने उस कला में महारत हासिल की है.’

हमेशा से धोनी को फॉलो करते हैं रियान

उन्होंने कहा कि वह हमेशा से धोनी को फॉलो करते हैं और वह कैसे खेल को खत्म करते हैं या खेल को गहराई तक ले जाते हैं. उससे सीखते हैं. उन्होंने कहा कि मैं उनके जैसा फिनिशर बनना चाहता हूं. अगर राजस्थान रॉयल्स मुझसे पूछती है कि मैं कहां बल्लेबाजी करना चाहता हूं, तो मैं नंबर 4 कहूंगा. मैं हमेशा की तरह बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं, जहां भी टीम को मेरी जरूरत है और जहां भी वे सोचते हैं कि मैं सबसे अच्छा फिट हूं.’ पराग ने आईपीएल में अभी तक 47 मैच खेले हैं और कई बेहतरीन पारियों से अपनी ओर ध्यान भी आकर्षित कर चुके हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement