Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2023 Kieron Pollard: आईपीएल 2023 से पहले कीरेन पोलार्ड ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, मुंबई इंडियंस के लिए निभाएंगे नई भूमिका

Kieron Pollard IPL Retirement: मुंबई इंडियंस के साथ लगातार 13 साल तक जुड़े रहने के बाद कीरेन पोलार्ड ने आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है.

IPL 2023 Kieron Pollard: आईपीएल 2023 से पहले कीरेन पोलार्ड ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, मुंबई इंडियंस के लिए निभाएंगे नई भूमिका

Kieron Pollard IPL Retirement

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 (IPL 2023) के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने तैयारी शुरू कर दी है. मिनी ऑक्शन और ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस के साथ 13 सालों तक जुड़े रहने के बाद दिग्गज कैरिबयाई क्रिकेटर कीरेन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इस सफर के लिए टीम मैनेजमेंट और साथी खिलाड़ियों का शुक्रिया भी अदा किया है. पोलार्ड को इस सीजन में मुंबई ने रिटेन नहीं किया था और माना जा रहा था कि वह संन्यास की घोषणा कर देंगे. पोलार्ड के रिटायरमेंट के ऐलान के साथ मुंबई इंडियंस ने अपनी प्रोफाइल फोटो भी बदल ली है. 

कीरेन पोलार्ड ने बयान जारी कर फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा किया 
कैरेबियाई खिलाड़ी ने बयान जारी कर 13 साल के लंबे सफर में टीम से मिले सहयोग के लिए सबका शुक्रिया अदा किया है. आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए उन्होंने बयान जारी किया, 'मेरे लिए यह फैसला लेना बिल्कुल भी आसान नहीं था. हालांकि मैं समझता हूं कि इस बेहतरीन फ्रेंचाइजी में अब बदलाव की जरूरत है. मुझे लगता है कि अगर मैं मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल सकता हूं तो मैं किसी और टीम से मुंबई के खिलाफ भी नहीं खेल पाऊंगा.'

उन्होंने यह भी कहा कि एमआई से एक बार जुड़ने के बाद हम हमेशा के लिए एमआई से जुड़ जाते हैं. मैं आईपीएल की सबसे सफल टीम से 13 साल तक जुड़ा रहा और यह मेरे लिए खुशी और गर्व की बात है.'

यह भी पढ़ें: IND vs NZ T20: हार्दिक पंड्या की अग्नि परीक्षा, हार गए पहला मैच तो कहीं के नहीं रहेंगे

Mumbai Indians के लिए नए रोल में दिखेंगे पोलार्ड 
टी20 क्रिकेट के सबसे धाकड़ खिलाड़ियों में शुमार कीरेन पोलार्ड अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस की जर्सी में खेलते नहीं दिखेंगे लेकिन फ्रेंचाइजी के साथ उनका रिश्ता रहेगा. पोलार्ड बतौर बैटिंग कोच फ्रेंचाइजी को अपनी सेवाएं देंगे. मुंबई इंडियंस में आईपीएल में अब तक 5 बार ट्रॉफी जीती है और पाचों बार पोलार्ड टीम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए खेले 13 सीजन में कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं. अब उन्हें बतौर बैटिंग कोच टीम के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने का मौका दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में कैसे देखें? यहां पाएं सारे जवाब

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement