Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

PBKS Vs MI Live Streaming: मोहाली में मुंबई को मिलेगी जीत या पंजाब ही साबित होगी किंग, यहां देखें लाइव घमासान

Mumbai Indians Vs Rajasthan Royals Live Streaming: मोहाली में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार को रोमांचक घमासान  होने वाला है. एक तरफ रोहित शर्मा हैं तो दूसरी ओर शिखर धवन होंगे. घर बैठे रोमांचक मैच का लुत्फ लेन है तो यहां ले सकते हैं.

PBKS Vs MI Live Streaming: मोहाली में मुंबई को मिलेगी जीत या पंजाब ही साबित होगी किंग, यहां देखें लाइव घमासान

PBKS Vs MI Live Streaming

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS Vs MI) के बीच मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को आईपीएल 2023 का 46वां मैच खेला जाना है. मुंबई ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया था और अब जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. पंजाब किंग्स भी चाहेगी कि होम ग्राउंड पर जीत के साथ आगे बढ़े क्योंकि अब प्लेऑफ में पहुंचने के मौके कम होते जाएंगे. दोनों ही टीमों में बड़े पावर हिटर्स हैं. जानें घर बैठे टीवी या लैपटॉप पर रोमांचक मैच का लुत्फ कैसे ले सकते हैं. 

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला कब होगा? 
IPL 2023 का 46वां मैच पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार, 3 मई को खेला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: IPL 2023 से केएल राहुल और उनादकट बाहर, WTC फाइनल से पहले टीम इंडिया बड़ा झटका

Punjab Kings Vs Mumbai Indians के बीच मुकाबला किस वेन्यू पर खेला जाएगा? 
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट ग्राउंड और स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड भी है. 

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मैच भारतीय समयानुसार कितने बजे से खेला जाएगा? 
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने के आधा घंटा पहले होगा. 

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले का लाइव प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा? 
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर होगा. हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, उड़िया, बांग्ला समेत कई और भाषाओं में लाइव कमेंट्री के साथ मैच का लुत्फ ले सकते हैं. 

यह भी पढे़ं: LSG vs CSK: केएल राहुल की जगह मिलेगा रोहित शर्मा के पुराने दोस्त को मौका, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

Punjab Kings Vs Mumbai Indians Live Streaming फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं? 
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर होगी. फोन या लैपटॉप पर इस मैच का लुत्फ ले सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement