Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

PBKS Vs MI: जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी ने डुबाई मुंबई इंडियंस की लुटिया, पंजाब किंग्स ने भी कह दिया थैंक्यू

Jofra Archer 56 Runs in 4 Overs: मुंबई इंडियंस को जोफ्रा आर्चर से काफी उम्मीदें थीं लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ वह पूरी तरह से फेल साबित हुए हैं. अपने 4 ओवर में उन्होंने 56 रन लुटा दिए और कोई विकेट नहीं मिला. इस गेंदबाजी के लिए विपक्षी टीम ने भी उनका मजाक उड़ाया है. 

PBKS Vs MI: जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी ने डुबाई मुंबई इंडियंस की लुटिया, पंजाब किंग्स ने भी कह दिया थैंक्यू

Jofra Archer 56 Runs In 4 Overs PBKS Vs MI

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जोफ्रा आर्चर की गिनती दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों में होती है लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहाली में वह काफी महंगे साबित हुए हैं. चोटिल होने के बाद इस मुकाबले से कमबैक कर रहे हैं लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स (MI Vs PBKS) के बीच चल रहे मुकाबले में आर्चर की महंगी गेंदबाजी मुंबई को बड़ी मुश्किल में डाल सकती है. अपने 4 ओवर में उन्होंने 56 रन लुटा दिए और इस वजह से सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक भी उड़ रहा है. 

सोशल मीडिया पर उड़ा जोफ्रा आर्चर का मजाक 
जोफ्रा आर्चर ने अपने कोटे के 4 ओवरों में 56 रन दे दिए जिस वजह से पंजाब किंग्स ने स्कोरबोर्ड पर 214 रन टांग दिए हैं. लियाम लिविंगस्टोन ने तो उनकी 3 गेंदों पर लगातार 3 छक्के भी जड़े.

यह भी पढ़ें: Mohammed Shami की एक्स वाइफ हसीन जहां का दावा, क्रिकेटर होटल में सेक्स वर्कर्स के साथ बनाते थे संबंध

पंजाब किंग्स ने इस बॉलिंग प्रदर्शन के लिए आर्चर को शुक्रिया कहा है क्योंकि आर्चर के महंगे स्पैल की बदौलत पंजाब का स्कोरबोर्ड तेजी से आगे बढ़ा.

यह भी पढ़ें: LSG Vs CSK:  लखनऊ बनाम चेन्नई के मैच में बारिश बनी विलेन, 1-1 प्वाइंट बंटने से बिगड़ेगा प्लेऑफ का गणित?  

कुछ फैंस का कहना है कि जबसे विराट कोहली ने जोफ्रा आर्चर की धुनाई की है वह अपनी पुरानी बॉलिंग भूल गए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement