Advertisement

IPL 2023: Rishabh Pant के लिए आईपीएल के धाकड़ खिलाड़ी ने कही दिल जीतने वाली बात, 'फाइटर की तरह लौटेगा'

Nicholas Pooran On Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2023 का अब तक का सफर किसी बुरे सपने जैसा रहा है. फैंस कप्तान ऋषभ पंत को काफी मिस कर रहे हैं.निकोलस पूरन ने पंत के लिए कुछ ऐसा कहा है जिसने फैंस का दिल जीत लिया. 

IPL 2023: Rishabh Pant के लिए आईपीएल के धाकड़ खिलाड़ी ने कही दिल जीतने वाली बात, 'फाइटर की तरह लौटेगा'

Nicholas Pooran In Touch With Rishabh Pant

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्सीडेंट के बाद से ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अब रिकवरी कर रहे हैं और पिछले दिनों वह दिल्ली कैपिटल्स का मैच देखने के लिए भी आए थे. अब आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे निकोलस पूरन ने पंत की तारीफ करते हुए कहा है कि वह पहले से ज्यादा मजबूत होकर लौटेंगे. पूरन खुद भी एक्सीडेंट का सामना कर चुके हैं जिसके बाद उनकी क्रिकेट मैदान पर वापसी नामुमकिन लग रही थी. इसके बावजूद कैरेबियाई खिलाड़ी ने हिम्मत नहीं हारी और आज वह फिर से सफल क्रिकेटर हैं. 

Nicholas Pooran ने की पंत की तारीफ 
ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए निकोलस पूरन ने कहा, 'ऋषभ पंत युवा हैं और वह एक फाइटर हैं. मुझे उम्मीद है कि वह वापसी करेंगे और पहले से मजबूत होकर लौटेंगे.'  पूरन खुद जानलेवा एक्सीडेंट से गुजर चुके हैं और उनकी वापसी के रास्ते लगभग बंद हो गए थे. हालांकि इसके बाद भी उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी और आज वह फिर से क्रिकेट खेल रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: GT Vs RR: अहमदाबाद में नंबर 1 के लिए जंग, घर में हो या सफर कर रहे हों फ्री में यहां देखें महासंग्राम

बता दें कि कुछ दिन पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में भी नजर आए थे. दिल्ली के कोच रिकी पॉन्टिंग ने भी पंत के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है. पूरन ने कहा कि वह विकेटकीपर बल्लेबाज के संपर्क में हैं और पंत काफी उत्साही और आत्मविश्वास से भरपूर हैं. 

ऋषभ पंत को आईपीएल में फैंस कर रहे हैं मिस 
एक्सीडेंट के बाद से विकेटकीपर बल्लेबाज मैदान से दूर हैं और आईपीएल में फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स लगातार 5 मैच हार चुकी है और फैंस अब कप्तान को याद कर रहे हैं. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ऋषभ पंत को वापसी करने में अभी काफी वक्त लग सकता है. इस साल वर्ल्ड कप से पहले फैंस उनके ठीक हो जाने की उम्मीद कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में जोस बटलर की दीवानी ने कहा आई लव यू, Video में देखें क्रिकेटर ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement