Advertisement

IPL 2023: निकोलस पूरन की हिंदी सुन नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, देखिए क्या बोल गए कैरेबियन बल्लेबाज

Indian Premier League में कैरेबियन बल्लेबाजों का पहले सीजन से जलवा देखने को मिल रहा है. उनकी मौजूदगी आईपीएल में चार चांद लगा देती है.

IPL 2023: निकोलस पूरन की हिंदी सुन नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, देखिए क्या बोल गए कैरेबियन बल्लेबाज

ipl 2023 nicholas pooran bhaukal ho gya in hindi with krunal pandya lucknow super giants indian premier league

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को सीजन 16 के पहले ही मुकाबले में हराकर धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Giants) को अपने दूसरे मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से हारने के बावजूद टीम के हौसलों पर कोई असर नहीं पड़ा है. टीम अपने अगले मुकाबले में सनराइजर्स (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ धमाल मचाने के लिए तैयार है. इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से 7 अप्रैल को होगा. इस मैच से पहले टीम के खिलाड़ी काफी अच्छे मूड में दिखे और प्रैक्टिस के बाद होटल जाते समय बस के अंदर मस्ती करते नजर आए. 

ये भी पढ़ें: पंत की जर्सी के साथ Delhi Capitals ने की ऐसी हरकत, BCCI ने दे डाली चेतावनी

लखनऊ सुपरजाइंट्स ने बस के अंदर की एक वीडियो इंस्टांग्राम पर शेयर की है. इस वीडियो में क्रुणाल पंड्या और वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरन हेटमायर बात करते नजर आ रहे हैं. क्रुणाल पंड्या हेटमायर को 'धमाल मचा देंगे' बोलने की प्रैक्टिस करा रहे हैं. शिमरन उनसे हिंदी सीख के जब बोलने की कोशिश करते हैं तो कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वो क्रुणाल से सीखने के बावजूद 'धमाल मचा दिया' की जगह 'धमाल हो गया' बोल देते हैं. 

आपको बता दें कि लखनऊ सुपरजाइंट्स की कमान केएल राहुल के हाथों में है. उन्होंने पीछले सीजन टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया था और इस सीजन एक कदम और बढ़कर खिताब उठाने की कोशिश करेंगे. टीम के पास निकोलस पूरन और काइल मायर्से जैसी कैरेबियन ताकत है तो पलक झपकते है मैच को खत्म करने का दम रखते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement