लेटेस्ट न्यूज
Player Substitution Rule For IPL: 14 ओवर के खत्म होने से पहले कोई भी टीम अपने किसी भी खिलाड़ी को सब्सटीट्यूट कर सकती है.
डीएनए हिंंदी: IPL (IPL 2023) के शुरू होने में अभी फिलहाल तीन महीने का वक्त है लेकिन अभी से क्रिकेट फैंस इस लीग (Indian Premier League) को लेकर उत्साहित हैं. अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में खिलाड़ियों की बोली लगेगी. लेकिन उससे पहले फैंस को एक बेहतरीन खबर मिली है. अब आईपीएल में भी फुटबॉल, हॉकी और कबड्डी की तरह चलते मैच में खिलाड़ी बदले जा सकते हैं. हालांकि बदलाव करने के कुछ नियम (IPL New Rules) है. चलिए जानते हैं कैसे मैच के दौरान बदला जाएगा नियम.
क्या है IPL 2023 का नया नियम
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी लागू था नियम
आपको बता दें कि यह नियम इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी लागू था. SMAT में टीमों को अपनी टीम शीट्स में टॉस के समय चार सब्सटीट्यूट असाइन करने की आवश्यकता थी. उनमें से सिर्फ एक खिलाड़ी को 14 ओवर तक मैच में शामिल किया जा सकता था. इस खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर कहा जाता था. इंपैक्ट प्लेयर को दोनों में से किसी भी पारी के 14वें ओवर के समाप्त होने से पहले खेलने वाले किसी भी सदस्य को बदलने की अनुमति दी गई है. इस नियम के उनुसार पूरे मैच में टीम के 11 खिलाड़ी ही मैदान पर उपस्थित रहेंगे और 11 खिलाड़ी ही बैटिंग कर सकेंगे.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.